जिला अधिवक्ता संघ ने मनाया होली मिलन समारोह, दी बधाई

जिला अधिवक्ता संघ ने मनाया होली मिलन समारोह, दी बधाई

रामगढ़. जिला अधिवक्ता संघ परिसर में शनिवार को व्यवहार न्यायालय के न्यायाधीश व अधिवक्ताओं का होली मिलन समारोह संपन्न हुआ. मुख्य अतिथि मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मनोज राम, विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संदीप, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी हर्षित तिवारी, न्यायिक दंडाधिकारी आयशा सिंह सरदार उपस्थित थे. मुख्य अतिथि ने संघ के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल को महामूर्खाधिराज व सीताराम को मूर्खाधिराज की उपाधि से नवाजा. मुख्य अतिथि ने सब्जी की माला पहना कर आनंद अग्रवाल व सीताराम को सम्मानित किया. मुख्य अतिथि ने कहा कि अधिवक्ता व न्यायाधीश दोनों एक ही गाड़ी के दो पहिये हैं. दोनों के सामंजस्य से ही न्यायिक प्रक्रियाओं का निपटारा होता है. संघ के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने कहा कि पिछले कई वर्षों से जिला अधिवक्ता संघ द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन होता है. जिला अधिवक्ता संघ ने सेवानिवृत्त लोक अभियोजक परमानंद यादव को विदाई दी. इस अवसर पर ऋषि महतो, सीताराम, शंभू प्रसाद, हरकनाथ महतो, विकेश रंजन, शुंभ तिवारी, झलक देव महतो, देवकीनंदन सिंह, संतोष उपाध्याय, जितेंद्र कुमार, अभिषेक दरार, सुरेश महतो, राजेंद्र महतो, राजेंद्र कुमार, शोएब अंसारी, मो जब्बार, नौशाद अहमद, सलीम अंसारी, राजकुमार गुप्ता, पंकज जमुआर, धीरेश कुमार, ठाकुर दास महतो, भैरव ठाकुर, सुरेश उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SAROJ TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >