वाहन चलाते हुए नियमों का करें पालन : डीटीओ

सड़क दुर्घटनाओं को लेकर उपायुक्त चंदन कुमार के निर्देश पर मंगलवार को जिला परिवहन पदाधिकारी मनीषा वत्स ने चुट्टूपालू घाटी व पुनदाग टोल प्लाजा का निरीक्षण किया.

फोटो फाइल 18आर-29: निरीक्षण के क्रम में डीटीओ व अन्य. रामगढ़. रामगढ़ जिला अंतर्गत चुट्टूपालू घाटी में हो रही सड़क दुर्घटनाओं केको लेकर उपायुक्त चंदन कुमार के निर्देश पर मंगलवार को जिला परिवहन पदाधिकारी मनीषा वत्स ने चुट्टूपालू घाटी व पुनदाग टोल प्लाजा का निरीक्षण किया. इस क्रम में साइन बोर्ड, स्पीड गति बोर्ड, लाइट आदि का निरीक्षण किया गया. चुट्टूपालू घाटी के निरीक्षण के क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी ने उपस्थित अन्य अधिकारियों के साथ चर्चा की. चर्चा के क्रम में एनएचएआई के पदाधिकारियों को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिहिंत गंडके मोड तथा ब्रेक फेल होने की स्थिति में सुरक्षा दृष्टिकोण से कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये. जिला परिवहन पदाधिकारी ने टोल व एनएचएआई के पदाधिकारियों को घाटी के अन्य दुर्घटना संभावित स्थलों को चिह्नित कर सड़क सुरक्षा व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों से संबंधित साइनेज बोर्ड लगाने का निर्देश दिया. पुनदाग टोल प्लाजा में भारी वाहन चालकों को घाटी में प्रवेश करने के पूर्व व घाटी में वाहन संचालन करने के दौरान ध्यान देने योग्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई. वहीं उन्होंने सभी चालकों को वाहन चलाने के दौरान अनिवार्य रूप से सीट बेल्ट, हेलमेट का प्रयोग व घाटी में लगे साइन बोर्ड के मानक के अनुरूप ही वाहन को चलाने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >