टूटी डाली की चपेट में आकर बच्ची व पेड़ से गिरकर युवक की मौत

टूटी डाली की चपेट में आकर बच्ची व पेड़ से गिरकर युवक की मौत

भुरकुंडा. मंगलवार की शाम आयी आंधी में गेगदा गांव के शिव मंदिर टोला में पेड़ की डाली गिरने से उसकी चपेट में आकर दशरत उरांव की पुत्री सोनम कुमारी (10) की मौत हो गयी. बताया गया कि सोनम आंधी बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे छिप गयी थी. इसी दौरान ऊपर से टूटकर गिरी डाली की चपेट में आ गयी. दूसरी ओर,बुधवार की दोपहर रिवर साइड भुरकुंडा में पेड़ से गिरने के कारण स्थानीय मदरसा कॉलोनी निवासी माहताब (40) की मौत हो गयी. माहताब आम के पेड़ पर आम तोड़ने के लिए चढ़ा था. घटना के बाद परिजन इलाज के लिए उसे रामगढ़ ले गये. यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >