गोला के होटल में टैंकरों से पेट्रोल-डीजल निकालने का आरोप, बदले में केरोसिन डालने की चर्चा; जांच की मांग

रामगढ़-बोकारो मार्ग पर स्थित होटल में टैंकरों से डीजल-पेट्रोल चोरी और मिलावट का बड़ा खेल सामने आया है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है.

गोला. रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग स्थित चोपादारु के एक होटल में पिछले कई महीनों से टैंकरों से डीजल-पेट्रोल निकालने का कथित मामला सामने आया है. स्थानीय सूत्रों के अनुसार टैंकरों से निकाले गये पेट्रोलियम पदार्थ को होटल परिसर में जमा करने के बाद आसपास के क्षेत्रों सहित पश्चिम बंगाल तक भेजे जाने की बात कही जा रही है. लोगों का दावा है कि इस कथित कारोबार में बोकारो क्षेत्र का एक व्यक्ति सक्रिय है, जो अपने प्रभाव और पहुंच का हवाला देकर बेखौफ तरीके से कारोबार संचालित कर रहा है.

यह भी आरोप है कि टैंकरों से पेट्रोल-डीजल निकालने के बाद उसकी जगह केरोसिन डाले जाने की बात सामने आयी है, जो जांच का विषय है. स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच, होटल परिसर में कथित भंडारण तथा टैंकरों की आवाजाही और पेट्रोलियम पदार्थों की सप्लाई की जांच कराने की मांग की है.

लंबे समय से कार्रवाई नहीं होने को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं. क्षेत्र के अन्य होटलों में भी अवैध रूप पेट्रोल-डीजल का धंधा चलता है. साथ ही बैंक ऑफ बड़ौदा गोला शाखा के समीप केमिकल से पेट्रोलियम पदार्थ निर्माण की बात सामने आई है.

बताया जाता है कि पश्चिम बंगाल क्षेत्र से केरोसिन लाकर उसमें केमिकल मिलाकर नकली पेट्रोलियम पदार्थ बनाया जाता है. जिसे आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई किया जाता है. थाना प्रभारी ने कार्रवाई करने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raj Kumar

राज कुमार पिछले 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं. राजनीति, सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ जनसरोकारों, स्थानीय मुद्दों और क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर समाचार संकलन में उनकी विशेष रुचि रही है. ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी रिपोर्टिंग के माध्यम से वे क्षेत्र की वास्तविक तस्वीर को पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >