भुरकुंडा(रामगढ़). भुरकुंडा (रामगढ़) में दुर्गा पूजा की तैयारी जोरों पर है. ईच्छापूर्ण प्राचीन हनुमान मंदिर सह खोपड़िया बाबा धर्मशाला, भुरकुंडा बाजार में इस वर्ष दुर्गा पूजा को भव्य रूप से मनाने के लिए श्री श्री दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया है. समिति की बैठक में सर्वसम्मति से नयी कार्यकारिणी का चुनाव किया गया.
पप्पू सिंह अध्यक्ष, बाबूलाल नायक सचिव
नयी कार्यकारिणी में पप्पू सिंह को अध्यक्ष, बाबूलाल नायक को सचिव, राजेन्द्र रौशन को उपाध्यक्ष, विट्टू गुप्ता को उप सह सचिव, बिल्लू अग्रवाल को कोषाध्यक्ष और अभिषेक मिश्रा को मीडिया प्रभारी बनाया गया है.
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दिनेश कुमार, सतीश ठाकुर, पप्पू प्रसाद, राजेन्द्र सिंह, नन्दे राम, आलोक सिंह, रिवकु राम और रवि गोस्वामी को शामिल किया गया है.
आकर्षक होगा पूजा पंडाल
नवनियुक्त अध्यक्ष पप्पू सिंह ने बताया कि इस वर्ष पूजा पंडाल को विशेष आकर्षक रूप दिया जाएगा. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भी विशेष व्यवस्था की जायेगी. सचिव बाबूलाल नायक ने कहा कि धर्मशाला परिसर में साफ-सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जायेंगे, ताकि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो.
ये भी पढ़ें: प्रेस क्लब रामगढ़ की नई कमिटी ने DC-SP से की मुलाकात, पत्रकारों की सुरक्षा और प्रशासनिक समन्वय पर हुई चर्चा
