वार्षिकोत्सव भविष्य की दिशा को भी करता है परिभाषित : एसपी

चाइल्ड वर्ल्ड स्कॉलर्स हाई का मना वार्षिकोत्सव

चाइल्ड वर्ल्ड स्कॉलर्स हाई का मना वार्षिकोत्सव रामगढ़. चाइल्ड वर्ल्ड स्कॉलर्स हाई विद्यालय का वार्षिकोत्सव मनाया गया. वार्षिकोत्सव के मुख्य अतिथि कर्नल मानवेंद्र सिवाच, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, विशिष्ट अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल, डीएसपी चंदन वत्स, फैजान अहमद, मनोहर लाल, उर्मिला सिंह, डॉ गौतम, डॉ रवि प्रकाश तिवारी, सुमित कौर व पीएस कालरा थे. समारोह का शुभारंभ अतिथियों, विद्यालय के चेयरमैन गोपाल जाजू, निदेशिका गीतांजलि जाजू ने किया. मौके पर निदेशिका गीतांजलि जाजू ने कहा कि विद्यार्थी तभी सफल हो सकता है, जब उसमें सोचने की क्षमता, समस्या समाधान का कौशल का विकास हो. मुख्य अतिथि कर्नल सिवाच ने कहा कि कार्यक्रम का थीम युगांतर धर्म, समाज, रीति रिवाज और शिक्षा में परिवर्तन का सूचक है. एसपी अजय कुमार ने कहा कि वार्षिक उत्सव केवल प्रतिभाओं के प्रदर्शन का मंच नहीं, आत्ममंथन एवं भविष्य की दिशा को भी परिभाषित करता है. डीएसपी चंदन वत्स, फैजान अहमद, मनोहर लाल, उर्मिला सिंह, डॉ गौतम आदि ने भी अपने विचार रखे. विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट शिक्षिका नेहा बनर्जी ने प्रस्तुत किया. मौके पर लेफ्टिनेंट कर्नल श्रुति प्रकाश, मंजू, डॉ रवि प्रकाश, सुमित कौर, पी एस कालरा मौजूद थे. मंच संचालन फरहत आसिफा, देवयानी शर्मा, राशि सिंह, वैष्णवी सिंह, आरती, मिस्टी, प्राची, दीक्षा व सृष्टि ने किया. धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक विष्णु शर्मा ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SAROJ TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >