अरगड्डा क्षेत्र से सीबीआइ की टीम ने एक दर्जन से अधिक सीसीएलकर्मी व अधिकारी को भेज चुकी है जेल

अरगड्डा क्षेत्र से सीबीआइ की टीम ने एक दर्जन से अधिक सीसीएलकर्मी व अधिकारी को भेज चुकी है जेल

गिद्दी. अरगड्डा कोयला क्षेत्र से सीबीआइ की टीम लगभग 15 वर्षों के अंदर एक दर्जन से अधिक सीसीएलकर्मी व अधिकारी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. इसके बाद भी क्षेत्र में भ्रष्टाचार पर रोक नहीं लग पा रहा है. सीबीआइ की टीम ने चार अक्तूबर वर्ष 2023 को सिरका परियोजना के क्लर्क संदीप कुमार को 30 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया था. इसके पहले, सीबीआइ ने सिरका व जीएम ऑफिस क्षेत्र से दो-तीन सीसीएलकर्मियों को घूस लेते हुए गिरफ्तार किया था. इसके अलावा सीबीआइ की टीम ने अरगड्डा क्षेत्र की गिद्दी, रैलीगढ़ा व गिद्दी सी परियोजना में छापामारी कर कई सीसीएलकर्मियों व अधिकारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. अरगड्डा क्षेत्र में मजदूरों का आर्थिक शोषण किया जाता है. इसके ज्यादातर शिकार अनपढ़ मजदूर होते हैं. मजदूरों के शोषण करने में कुछ सीसीएलकर्मी व अधिकारी अप्रत्यक्ष रूप से शामिल हैं. अरगड्डा क्षेत्र में हर वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जाता है, लेकिन इसका कोई असर नहीं पड़ता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.