गोला : गोला प्रखंड के हेरमदगा गांव में सोमवार को जेएसपीएलएस के तहत संचालित हुप्पू आजीविका महिला संकुल संगठन कार्यालय का उदघाटन मुख्य अतिथि पेयजल व स्वच्छता मंत्री चंद्र प्रकाश चौधरी ने किया. मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि सरकार गांव में विकास योजनाओं की जिम्मेवारी सखी महिला मंडल को सौंपने की योजना बना रही है. उन्होंने कहा कि बैंक जनता के पैसों से चलता है. लेकिन आज के दौर में बैंक अपना सेवा भावना भूल चुकी है.
महिला समूह को इतना सशक्त बना दीजिये कि एक दिन स्वयं बैंक आपके द्वार पर पहुंचेगा. मंत्री ने बैंक के अधिकारियों को महिला समूह के कार्य में सहयोग करने का निर्देश दिया. इसके अलावे कार्यक्रम को प्रमुख जलेश्वर महतो, बीडीओ श्रीमान मंराडी, डीपीएम पंकज कुमार सहित कई ने संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन अनीत महतो एवं धन्यवाद ज्ञापन महिला प्रसार पदाधिकारी मीना एक्का ने की. कार्यक्रम के दौरान महिला समूह ने बैंकों में खाता खोलने में अधिकारियों द्वारा परेशान करने का आरोप लगाया गया.
जिसपर बीडीओ ने इसका समाधान करने का आश्वासन दिया. मौके पर मुखिया दयानंद प्रसाद, बजरंग महथा, आनंद महतो, विशाल करमाली, आशुतोष, दिनेश, महेंद्र, सिंटू, वर्षा, सुनीता, चंदा देवी, भारती देवी, तारा देवी, शीला देवी, कांती देवी, नीलम, गीता, माधुरी, राधा देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थी.
