गलत प्रतिवेदन देने पर मांगा स्पष्टीकरण

20 दिन में पोस्टमार्टम हाउस चालू करने का निर्देश रामगढ़ : ला योजना समिति की बैठक सोमवार को समाहरणालय के सभागार में हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला के प्रभारी मंत्री सरयू राय ने की. संचालन उपायुक्त राजेश्वरी बी ने किया. बैठक के बाद श्री राय ने बताया कि अनाबद्ध निधि से पंचायतों के विकास के […]

20 दिन में पोस्टमार्टम हाउस चालू करने का निर्देश
रामगढ़ : ला योजना समिति की बैठक सोमवार को समाहरणालय के सभागार में हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला के प्रभारी मंत्री सरयू राय ने की. संचालन उपायुक्त राजेश्वरी बी ने किया. बैठक के बाद श्री राय ने बताया कि अनाबद्ध निधि से पंचायतों के विकास के लिए योजनाओं का चयन किया गया है. इसमें 20 करोड़ की योजना का चयन हुआ है. इस फंड में वर्तमान में 3.5 करोड़ रुपये उपलब्ध हैं.
उपायुक्त काे निर्देश दिया गया है कि प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं का चयन कर उसे पूरा किया जाये. उन्होंने बताया कि कुछ विभागों द्वारा बैठक में जो प्रतिवेदन सौंपा गया है, वह सही नहीं है. विद्युत विभाग ने प्रतिवेदन में कई कार्य को पूरा दिखा दिया है, लेकिन बैठक में ही जन प्रतिनिधियों ने बताया कि यह कार्य नहीं किया गया है.
मंत्री सरयू राय ने कहा कि गलत प्रतिवेदन देने के मामले में विद्युत विभाग के अधिकारियों से प्रतिवेदन मांगा जायेगा. उन्होंने कहा कि 20 दिन में पोस्टमार्टम हाउस चालू करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनायी गयी डीपीआर में गलतियां हैं.
जिला निगरानी खाद्य सतर्कता समिति की बैठक : जिला निगरानी खाद्य सतर्कता समिति की बैठक के बाद मंत्री सरयू राय ने बताया कि विभाग द्वारा शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 18002125512 जारी किया गया है. शिकायत करने पर शिकायत के निष्पादन के बाद फोन कर शिकायतकर्ता को सूचना दी जायेगी.
उन्होंने कहा कि गोला व रामगढ़ ग्रामीण क्षेत्र में मैन्युअल अनाज का वितरण किया जा रहा था. अब इलेक्ट्रॉनिक मशीन से वितरण किया जायेगा. एक जून से पीडीएस दुकानदारों को प्रशिक्षण दिया जायेगा. पीडीएस दुकानदारों को इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन दी जा रही है. जिले के जो 72 ठेला वेंडर हैं, उन्हें जल्द ही पीडीएस दुकान उपलब्ध करा दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >