रामगढ़. रामगढ़ के एसडीपीओ निधि द्विवेदी के नेतृत्व में रविवार की शाम रामगढ़ थाना क्षेत्र के लगभग एक दर्जन ईंट भट्ठों पर छापामारी की गयी. एसडीपीओ के साथ रामगढ़ थाना प्रभारी कमलेश पासवान थे. विभिन्न ईंट भट्ठों पर छह टन अवैध कोयला जब्त किया गया. अवैध कोयले को लेकर चार ईंट भट्ठा मालिकों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिन ईंट भट्ठा मालिकों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है, उनमें आजाद सिंह, सुदर्शन महतो, सुनील गुप्ता व श्रीराम सिंह शामिल हैं. श्रीराम सिंह के ईंट भट्ठे के निकट छापामारी दल ने अवैध शराब की भट्ठी में शराब बनते पाया. पुलिस ने शराब की भट्ठी को भी नष्ट कर दिया.
एक दर्जन ईंट भट्ठों पर छापामारी, छह टन कोयला जब्त
रामगढ़. रामगढ़ के एसडीपीओ निधि द्विवेदी के नेतृत्व में रविवार की शाम रामगढ़ थाना क्षेत्र के लगभग एक दर्जन ईंट भट्ठों पर छापामारी की गयी. एसडीपीओ के साथ रामगढ़ थाना प्रभारी कमलेश पासवान थे. विभिन्न ईंट भट्ठों पर छह टन अवैध कोयला जब्त किया गया. अवैध कोयले को लेकर चार ईंट भट्ठा मालिकों पर प्राथमिकी […]
