पतरातू : भाजयुमो जिला कार्यसमिति की बैठक पीटीपीएस सर्किट हाउस में हुई. इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्य 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, विशिष्ट अतिथि भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री सह जिला प्रभारी राज श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष शिवशंकर बनर्जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नारायण चंद्र भौमिक, डॉ संजय सिंह उपस्थित थे. स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह ने दिया.
अतिथियों का स्वागत बुके व स्मृति चिह्न प्रदान कर किया गया. मुख्य अतिथि श्री प्रसाद ने कहा कि जिला कार्यसमिति की पहली बैठक ऐतिहासिक व अभूतपूर्व है. युवा कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीति, अनुशासन, निष्ठा व विचारधारा के प्रति संकल्पित रहने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि पार्टी जनसंघ से जनता पार्टी व भाजपा तक लंबा सफर तय किया है. पार्टी दो सीट से लेकर आज पूर्ण बहुमत के आधार पर केंद्र व राज्य में सत्ता पर काबिज है. केंद्र व राज्य सरकार सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र के साथ सर्वांगीण विकास के कटिबद्ध है.
अध्यक्षता भाजयुमो के जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बावला व संचालन जिला महामंत्री रिद्धिराज ने किया. मौके पर विनोद कुमार साहू, प्रदीप प्रसाद साहू, सुरेंद्र करमाली, महेंद्र महतो, अमरेश कुमार, अनिल सोनी, प्रेतनाथ सिंह, विनोद मिश्रा, पप्पू यादव, राजेश कुमार सोनी, महेंद्र प्रसाद, राजेश महतो, मनोज कुमार महादानी, रमेश कुमार महतो, विजय आनंद शर्मा, सतीश सिंह, प्रवीण कुमार सोनू राकेश श्रीवास्तव, सुनील साहू, दीपक दांगी, सुरेंद्र रविदास, रंजीत साहू, सोनू कुशवाहा, सूरज कुमार, दिलबहार करमाली, विश्वजी भारद्वाज, सुखदेव महतो, मुन्ना कुमार, नीरज कुमार, राहुल कुमार सिंह, सूरज कुमार, उज्जवल कुमार, दिनेश कुमार, विकास कुमार गुप्ता, चंदन वर्णवाल आदि उपस्थित थे.
