प्रखंड प्रभारियों के नाम की घोषणा
रामगढ़ : रामगढ़ कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी ने बुधवार को प्रखंड प्रभारियों के नाम की घोषणा की. श्री बेदी ने कहा कि जो कार्यकर्ता काम नहीं करेंगे, उन्हें समिति से हटा दिया जायेगा. काम करनेवाले कार्यकर्ताओं को समिति आैर पार्टी में विशेष जगह दी जायेगी. पार्टी को रामगढ़ जिला में सशक्त बनाने का काम किया जा रहा है.
सभी प्रभारी प्रखंड अध्यक्ष के साथ मिल कर पार्टी के लिए काम करेंगे. गोला प्रखंड प्रभारी शांतनु मिश्रा, आनंद प्रताप सिंह, नंदकिशोर बेदिया, संतोष सनी, पतरातू प्रखंड प्रभारी रवींद्र कुमार रवि, कमाल शहजादा, अशोक गंझू, संतोष साहू, मांडू प्रखंड प्रभारी के नायक, हाजी अख्तर आजाद, मनीष पांडेय, अशोक बेदिया, चितरपुर प्रखंड प्रभारी हाजी अताउल्लाह, जनार्दन पाठक, संजय साव, आदित्य सिंह, दुलमी प्रखंड प्रभारी राजेंद्रनाथ चौधरी, जगेश्वर नागवंशी, अकबर खान, बीरबल करमाली, रामगढ़ ग्रामीण प्रभारी अनिल सिंह, राजकिशोर पांडेय, अनवर हुसैन, रूपेंद्र महतो, रामगढ़ नगर प्रभारी चमन लाल, नित्यानंद कुमार, अमित साहू, बैजू राय को बनाया गया है.
