पुलिस कर रही है महिलाअों से पूछताछ
गोला : गोला थाना क्षेत्र अंतर्गत कामता गांव के समीप बुधवार को बच्चा चोरी के संदेह में ग्रामीणों ने दो महिलाओं की पिटाई कर दी. इसकी सूचना मिलने पर पुलिस दोनों महिलाओं को पकड़ कर थाना ले आयी.
पुलिस ने महिलाओं से पूछताछ की. महिलाओं ने पुलिस को बताया कि हमलोग पश्चिम बंगाल के तुलीन की रहनेवाली हैं. भीख मांग कर जीविकोपार्जन करती हैं. गांव पहुंचने पर लोगों ने बच्चा चोरी का आरोप लगाते हुए इनके साथ मारपीट की. बच्चा चोरी की बात पर क्षेत्र के लोगों में दहशत है. समाचार लिखे जाने तक महिलाओं को थाना में ही रखा गया था.
