छिनतई मामले का आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग शहर के पगमिल का रहनेवाला है आरोपी सरफराज आठ से 10 छिनतई मामले में गिरोह की संलिप्तता स्वीकार की रामगढ़ : छिनतई मामले को लेकर रामगढ़ पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने सूचना के आधार पर पगमिल हजारीबाग निवासी सरफराज आलम (27 वर्ष, पिता रियाज आलम) को गिरफ्तार किया है. पुलिस […]

हजारीबाग शहर के पगमिल का रहनेवाला है आरोपी सरफराज

आठ से 10 छिनतई मामले में गिरोह की संलिप्तता स्वीकार की

रामगढ़ : छिनतई मामले को लेकर रामगढ़ पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने सूचना के आधार पर पगमिल हजारीबाग निवासी सरफराज आलम (27 वर्ष, पिता रियाज आलम) को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आलम के पास से जिओनी मोबाइल एचपी-05 जब्त किया है. आरोपी को सोमवार को जेल भेज दिया गया. आलम ने रामगढ़ में घटित आठ से 10 छिनतई मामले में गिरोह की संलिप्तता पुलिस के समक्ष स्वीकार की है. इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी रामगढ़ कमलेश पासवान ने बताया कि रामगढ़ के सतकौड़ी कंप्लेक्स के समीप 22 अप्रैल को शादी समारोह में शामिल होने आयी घाटो निवासी महिला से बैग की छिनतई की गयी थी. महिला का मोबाइल बरामद कर लिया गया है. छिनतई करनेवाले गिरोह का सरगना हजारीबाग निवासी तौसीफ जावेद बताया जाता है. तौसीफ पर हजारीबाग सदर थाना में कई मामले में प्राथमिकी दर्ज है.

आरोपी ने बताया कि छिनतई की घटना को अरमान, सज्जान, अरविंद हेंब्रम द्वारा अंजाम दिया जाता है.

छापामारी कर किया गया गिरफ्तार : एसपी रामगढ़ द्वारा छिनतई मामले पर अंकुश लगाने को लेकर एक टीम गठित की गयी थी. इस टीम में इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी रामगढ़ कमलेश पासवान, मांडू थाना प्रभारी लिलेश्वर महतो, अनि कुजू रामेश्वर राम, सअनि विजय कुमार सिंह, तकनीकी शाखा के दिलीप कुमार शामिल हैं. पुलिस इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश मेें जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >