झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ ने दिया धरना
रामगढ़ : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ की राज्य इकाई के निर्देश पर महासंघ की रामगढ़ जिला इकाई के तत्वावधान में शनिवार को रामगढ़ उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना दिया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने की. संचालन जिला कोषाध्यक्ष नागेश्वर नायक ने किया. मुख्य अतिथि प्रदेश संयुक्त सचिव अली रजा खान व विशिष्ट अतिथि मो सलीम थे. धरना में लोगों ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन किया जायेगा.
धरना के बाद उपायुक्त के माध्यम से पांच सूत्री मांग पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा गया. धरना में रोहित कुमार, लाल मोहम्मद, फिरोज, नरेश प्रजापति, रूपचंद, कमल राज, दिनेश कुमार, राजेश हांसदा, संजय केवट, सुनील कुमार, धर्मवीर गुप्ता, मनोज, अनुराधा गुप्ता, शर्मिला देवी, माया मिश्रा, क्यूम अंसारी, विजय हांसदा, जिलानी, मो शौकत, किरण कुमारी, पन्नालाल मुर्मू, हरिलाल महतो, जगदीश महतो, जालेश्वर, रेणु कुमारी, श्वेता कुमारी, फुलेश्वरी देवी, ज्योति देवी, कामेश्वर राणा, मोतिउररहमान, प्रेम कुमार, अर्चना कुमारी मंजरी, रंजू देवी, शीला देवी, सरिता देवी, बसंती कुमारी माैजूद थे.
