समान वेतन की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन

अरगड्डा. महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष सोमवार को एनसीओइए (सीटू) के बैनर तले समान वेतन की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन दिया गया. इसमें एनसीओइए के अरगड्डा क्षेत्रीय सचिव अरुण कुमार सिंह मौजूद थे. मौके पर श्री सिंह ने कहा कि प्रबंधन को समान काम के लिए समान वेतन देना चाहिए. उन्होंने कोयला मजदूरों के […]

अरगड्डा. महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष सोमवार को एनसीओइए (सीटू) के बैनर तले समान वेतन की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन दिया गया. इसमें एनसीओइए के अरगड्डा क्षेत्रीय सचिव अरुण कुमार सिंह मौजूद थे. मौके पर श्री सिंह ने कहा कि प्रबंधन को समान काम के लिए समान वेतन देना चाहिए.

उन्होंने कोयला मजदूरों के आवास, बिजली, पानी, स्वास्थ्य आदि समस्याओं पर प्रबंधन का उदासीन रवैया अपनाने की बात कही. उन्होंने कहा कि प्रबंधन मजदूरों के हितों का सकारात्मक तरीके से समाधान करे. इस नीति से उद्योग हित में माहौल रहेगा. सभा को नागेश्वर महतो, अशोक करमाली, देवनाथ महली आदि ने भी संबोधित किया. मौके पर मनोहर राम, रामानंद, प्रदीप रजक, युगल बेदिया, दिनेश्वर मांझी, विश्वनाथ मांझी, जगदीश, गरीबां भुंइया, चरका मांझी, पियासो देवी, रीना देवी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >