रक्तदान शिविर में 52 यूनिट ब्लड किया गया संग्रह

रक्तदान शिविर में 52 यूनिट ब्लड किया गया संग्रह

रामगढ़. विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मंगलवार को श्रीगुरु सिंह सभा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसमें 52 यूनिट ब्लड संग्रह किया गया. शिविर का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार, गुरु सिंह सभा के प्रधान परमदीप सिंह कालरा ने किया. सीएस डॉ अनिल ने रक्तदान को महादान बताते हुए अधिक से अधिक लोगों को नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर झारखंड मेडिकल लेबोरेट्री टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रामनिरेख दुबे, सचिव टिकेश्वर प्रसाद कुशवाहा, उपाध्यक्ष अजीत कुमार मंडल, विवेक कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रविशेखर सिंह, मुकेश कुमार सिंह, अमरजीत भारती, अभिमन्यु कुमार सिंह, विनोद कुमार, सुनील यादव, शैलेश, सदर अस्पताल के ब्लड बैंक के डॉ निशात अहमद, उपेंद्र, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के अनिल कुमार बाबू साहेब, अमित कुमार सिन्हा, रवींद्र सिंह बिट्टी, प्राइवेट नर्सिंग होम एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद थे. मौके पर सीएस ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >