उरीमारी. उरीमारी क्षेत्र में कोयला ट्रांसपोर्टिंग वाहनों के कारण मुख्य सड़क पर लगातार उत्पन्न हो रही जाम व अव्यवस्था की समस्या को देखते हुए मंगलवार को ट्रांसपोर्टिंग के लिए नयी सड़क के मामले में पहल शुरू हुई. उरीमारी चेकपोस्ट से शनिवार बाजार होते हुए उरीमारी ओपी तक सड़क जाम के कारण लोगों को परेशानी हो रही है. इस समस्या के समाधान के लिए आरसीएमयू इंटक के क्षेत्रीय सचिव राजू यादव के नेतृत्व में सीसीएसल अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की संयुक्त टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए सड़क निर्माण के लिए रूट का चयन किया. सभी ने पैदल चलकर संभावित मार्ग का अवलोकन करते हुए उरीमारी चेकपोस्ट से बाईं ओर मुड़ने वाले मार्ग से उरीमारी ओपी के बगल वाले रास्ते तक नयी सड़क निर्माण को सबसे उपयुक्त माना. राजू यादव ने कहा कि अलग ट्रांसपोर्टिंग रोड बनने से लोगों की समस्या का समाधान होगा. मौके पर उरीमारी परियोजना पदाधिकारी दिलीप कुमार, बिरसा परियोजना पदाधिकारी सुबोध कुमार, उरीमारी ओपी प्रभारी रथू उरांव के अलावा डॉ जीआर भगत, सीताराम किस्कू, दीपक विश्वकर्मा, टहल गोप, युगेश बेदिया, सरोज यादव, वरुण सिन्हा, रामदुलार साव, संजय यादव, शिवशंकर सिंह, शिगू मांझी उपस्थित थे.
ट्रांसपोर्टिंग के लिए उरीमारी में अलग सड़क के लिए रूट का चयन

ट्रांसपोर्टिंग के लिए उरीमारी में अलग सड़क के लिए रूट का चयन
Copied link
ट्रांसपोर्टिंग के लिए उरीमारी में अलग सड़क के लिए रूट का चयन