वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बड़गांव की टीम बनी चैंपियन

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बड़गांव की टीम बनी चैंपियन

चैनपुर. बड़गांव स्थित गांधी चौक में टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच मंगलवार को संपन्न हुआ. इसमें बड़गांव की टीम ने नावाडीह की टीम को हरा कर खिताब आपने नाम कर लिया. खेल समारोह के मुख्य अतिथि टाटा स्टील फाउंडेशन के यूनिट हेड आदित्य कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि चैनपुर पंचायत के पूर्व मुखिया ज्ञानी महतो, प्रदेश भाजपा नेता पंकज साहा, बड़गांव पंचायत समिति के सदस्य भोला राम, टाटा स्टील फाउंडेशन की महिला अधिकारी शांति मुर्मू, टाटा स्टील फाउंडेशन के स्पोर्ट्स को-ऑर्डिनेटर दीपनारायण प्रसाद थे. टाटा स्टील फाउंडेशन के यूनिट हेड आदित्य कुमार सिंह ने कहा कि खेल से खिलाड़ी अनुशासित होते हैं. खेल के क्षेत्र में खिलाड़ियों के लिए असीम संभावना है. उन्होंने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य व समाज के सर्वांगीण विकास को लेकर टाटा स्टील फाउंडेशन के सदैव तत्पर रहने की बात कही. मौके पर निशांत कुमार, विष्णु, सूरज, दीपक, शुभम, श्रवण, शिवम, ललन उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >