फाइनल राउंड में क्विज मास्टर प्रणव मुखर्जी द्वारा प्रश्न राउंड, टॉपिक राउंड, विजवल राउंड, बजर राउंड के तहत विद्यार्थियों से सवाल किये गये.
इसमें मुख्य रूप से : 15 अगस्त 1947 में ऑल इंडिया रेडियो पर किसका भाषण प्रसारित किया गया था, कौन प्रसिद्ध कवि का देहांत हाथी के द्वारा कुचलने से हुआ, एक अकेला शहर में…. गीत में आवाज किसने दिया, दिल पुकारे आरे-आरे अभी ना जा मेरे साथी…. गीत के निर्देशक व फिल्म का क्या नाम है, कंधों से कंधे मिलते है जब हम चलते हैं दुश्मन के दिल हिलते है….. के गीतकार कौन है. फोटोग्राफर किंग किसे कहते है, दो बहनें, जो गर्वनर बनी, भगत सिंह ने पार्टी का नाम क्या रखा था, जूनियर विश्व कप हॉकी भारत ने इससे पहले किस शहर में जीता था, मेथी को अंग्रेजी में क्या कहते है आदि प्रश्न पूछा.
फाइनल में पूछे गये सवाल : सीनियर ग्रुप
सीनियर ग्रुप के फाइनल में क्विज मास्टर द्वारा 1960 में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान कौन थे, शांति ओम-शांति ओम… गीत में आवाज किसने दिया, एक बगल में चांद होगा एक बगल में रोटियां…. गीत के गायक कौन है, केसरिया बालम पधारो मारो देश…. किस तरह की गीत है, 1983 विश्व कप क्रिकेट टीम में कौन ऐसे खिलाड़ी थे जिन्होंने एक भी मैच नहीं खेला, सतेंद्र गंगाराम को हम क्यों जानते है, भागलपुर का सबसे बड़ा आंदोलन, रुपा बास्के की किताब का नाम क्या है, बीसीसीआइ द्वारा दिये जाने वाले लाइफ टाइम अवार्ड किसे मिला है जो वेस्ट इंडीज में जाकर बस गये, नरेंद्र नाथ दत्ता को किस नाम से जानते है आदि प्रश्न पूछा गया.
सीनियर ग्रुप में विजयी बच्चे व स्कूल
सीनियर ग्रुप में प्रथम नयन कुमार व अदिति प्रिया (डीएवी हेहल), द्वितीय कनिष्क मुखर्जी व अभिषेक कुमार पात्रा (लोयला स्कूल, जमशेदपुर),तृतीय यश व शिवंक मिश्रा, (कृष्णा पब्लिक स्कूल, जमशेदपुर), चतुर्थ शृष्टि व सौम्या (आर्मी स्कूल, रांची ), पांचवां स्थान शास्वत ओम प्रकाश सिंह व उत्कर्ष कुमार चौधरी (जेवीएम श्यामली, रांची) के विद्यार्थी रहे.
