रामगढ़ शहर के मतदाताओं ने किया अधिक मतदान

रामगढ़ : झारखंड विधान सभा चुनाव को लेकर चार चरण के मतदान हो गये हैं. अब केवल अंतिम चरण का मतदान 20 दिसंबर को होना है. चार चरणों में हुए मतदान में यह बात सामने आयी कि शहरी क्षेत्र के मतदाता उदासीन रहे आैर शहरी क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत कम रहा. रामगढ़ विधान सभा […]

रामगढ़ : झारखंड विधान सभा चुनाव को लेकर चार चरण के मतदान हो गये हैं. अब केवल अंतिम चरण का मतदान 20 दिसंबर को होना है. चार चरणों में हुए मतदान में यह बात सामने आयी कि शहरी क्षेत्र के मतदाता उदासीन रहे आैर शहरी क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत कम रहा. रामगढ़ विधान सभा में 71.50 प्रतिशत मतदान हुआ. रामगढ़ विधान सभा में रामगढ़ शहर भी है, लेकिन झारखंड के अन्य शहरों के मुकाबले रामगढ़ शहर के मतदाताओं ने अधिक मतदान किया.

रामगढ़ शहरी क्षेत्र के लगभग हर बूथ पर 65 प्रतिशत से कम मतदान नहीं हुआ. रामगढ़ शहरी क्षेत्र में छावनी परिषद के आठ वार्डों में 62 बूथ हैं.

बूथ नंबर एक सुभाष चौक छावनी कन्या मध्य विद्यालय पूर्वी भाग में 1378 मतदाता में से 671 ने मतदान किया. बूथ नंबर दो सुभाष चौक छावनी कन्या मध्य विद्यालय पश्चिमी भाग में 1359 मतदाता में 472, बूथ नंबर तीन छावनी परिषद उत्क्रमित उच्च विद्यालय नयीसराय रूम नंबर एक में 981 मतदाताओं में से 519 ने, बूथ नंबर चार रूम नंबर दो में 1144 मतदाताओं में से 539 ने, बूथ नंबर पांच रूम नंबर तीन में 1158 मतदाताओं में से 595 ने, बूथ नंबर छह रूम नंबर चार में 781 मतदाताओं में से 499 ने, बूथ नंबर सात राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय रूम नंबर एक में 947 में से 535, बूथ नंबर आठ रूम नंबर दो में 1036 मतदताओं में से 581 ने, बूथ नंबर 10 गांधी स्मारक उच्च विद्यालय रामगढ़ उत्तरी भाग 1356 मतदाताओं में से 670 ने, बूथ नंबर 11 गांधी स्मारक उच्च विद्यालय दक्षिणी भाग में 1205 मतदाताओं में 655 ने, बूथ नंबर 12 डीयू मिशन प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ पश्चिमी भाग 954 मतदाताओं में से 537 ने मतदान किया. बूथ नंबर 13 डीयू मिशन प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ पूर्वी भाग 903 मतदाताओं में 492 ने, बूथ नंबर 14 राष्ट्रीय उच्च पथ कार्यालय भवन नयीसराय 828 मतदाताओं में से 555 ने, बूथ नंबर 15 आंगनबाड़ी केंद्र नयीसराय 819 मतदाताओं में से 503 ने, बूथ नंबर 16 मदरसा नयीसराय 986 मतदाताओं में 737 ने, बूथ नंबर 17 राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोलपार रूम नंबर एक 856 मतदाताओं में 537 ने, बूथ नंबर 18 राजकीय प्राथमिक विद्यालय रूम नंबर दो 956 मतदाताओं में से 619 ने, बूथ नंबर 19 सामुदायिक भवन गोलपार रामगढ़ 1264 मतदाताओं में 840 ने, बूथ नंबर 20 भगत सिंह क्लब गोल पार रामगढ़ 1082 मतदाताओं में 747 ने, बूथ नंबर 21 अंचल निरीक्षक का कार्यालय झंडा चौक रामगढ़ 1054 मतदाताओं में 578 ने, बूथ नंबर 22 राजकीय बुनियादी विद्यालय रामगढ़ 1051 मतदाताओं में 703 ने, बूथ नंबर 23 मध्य विद्यालय कोयरी टोला पूर्वी भाग रूम नंबर एक 869 मतदाताओं में 609 ने, बूथ नंबर 24 मध्य विद्यालय कोयरी टोला पूर्वी भाग के रूम नंबर दो 789 मतदाताओं में 574 ने मतदान किया. बूथ नंबर 25 मध्य विद्यालय कोयरी टोला पश्चिमी भाग रूम नंबर तीन 795 मतदाताओं में 577 ने, बूथ नंबर 26 मध्य विद्यालय कोयरी टोला पश्चिमी भाग रूम नंबर चार 734 मतदाताओं में 553, बूथ नंबर 27 छावनी परिषद उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोयरी टोला पूर्वी भाग 888 मतदाताओं में 566 ने, बूथ नंबर 28 छावनी परिषद उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोयरी टोला पश्चिमी भाग 927 मतदाताओं में 647 ने, बूथ नंबर 29 मदरसा सौदागर दो रामगढ़ 794 मतदाताओं में 564 ने, बूथ नंबर 30 मदरसा सौदागर टोला रूम नंबर दो 768 मतदाताओं में 497 ने, बूथ नंबर 31 में छावनी परिषद कन्या प्राथमिक विद्यालय स्टाफ क्वार्टर पूर्वी भाग 1118 मतदाताओं में 608 ने, बूथ नंबर 32 छावनी परिषद कन्या प्राथमिक विद्यालय स्टाफ क्वार्टर पश्चिमी भाग 1055 मतदाताओं में 510 ने मतदान किया. बूथ नंबर 33 राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय रामगढ़ रूम नंबर एक 688 मतदाताओं में 418 ने, बूथ नंबर 34 राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय रामगढ़ रूम नंबर दो 858 मतदाताओं में से 506, बूथ नंबर 35 रामगढ़ उच्च विद्यालय कोयरी टोला रूम नंबर एक 789 मतदाताओं में 561 ने, बूथ नंबर 36 रामगढ़ उच्च विद्यालय कोयरी टोला रूम नंबर दो 837 मतदाताओं में 649 ने, बूथ नंबर 37 रामगढ़ उच्च विद्यालय कोयरी टोला रूम नंबर तीन 634 मतदाताओं में 423 ने मतदान किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >