ग्रामीणों ने बन रहे डेली मार्केट कॉम्प्लेक्स का किया विरोध

सीओ कार्यालय का किया घेराव, निर्माण कार्य को बंद कराने की मांग की कहा वर्षों से हाट में लगा रहे हैं दुकान, कॉम्प्लेक्स के बनने से होगी परेशानी पतरातू : पतरातू बाजारटांड़ में बन रहे डेली मार्केट कॉम्प्लेक्स का विरोध करते हुए सोमवार को सैकड़ों ग्रामीण पतरातू प्रखंड अंचल कार्यालय पहुंच कर घेराव किया और […]

सीओ कार्यालय का किया घेराव, निर्माण कार्य को बंद कराने की मांग की

कहा वर्षों से हाट में लगा रहे हैं दुकान, कॉम्प्लेक्स के बनने से होगी परेशानी
पतरातू : पतरातू बाजारटांड़ में बन रहे डेली मार्केट कॉम्प्लेक्स का विरोध करते हुए सोमवार को सैकड़ों ग्रामीण पतरातू प्रखंड अंचल कार्यालय पहुंच कर घेराव किया और कॉम्प्लेक्स निर्माण को बंद करने की मांग करते हुए सीओ कार्यालय के समक्ष ही बैठ गये. ग्रामीणों ने कहा कि वर्षों से पतरातू बाजार टांड़ में लगनेवाले साप्ताहिक हाट में दुकान लगा कर जीवनयापन कर रहे हैं.
यहां पतरातू समेत रामगढ़, पिठौरिया, ठाकुर गांव, टोकिसूद, बींजा, छापर, भुरकुंडा, महुआमिलान आदि क्षेत्रों से ग्रामीण आते हैं और दुकान लगाते हैं. कॉम्प्लेक्स बनने से दुकान लगाने में परेशानी होगी. साथ ही हर वर्ष बाजारटांड़ में रामनवमी व मोहर्रम का मेला लगता है. इसके आयोजन में भी परेशानी होगी. ग्रामीणों ने कहा कि पतरातू बाजार का 1.32 एकड़ भूमि है.
उक्त भूमि चारों दिशा से किये गये अतिक्रमण से प्रभावित है. बाजार के सुंदरीकरण से पूर्व अतिक्रमण हटाने, बाजारटांड़ में स्थित जर्जर दुकान व शेड को ध्वस्त कर नया दुकान भवन का निर्माण कराने की मांग भी की. ग्रामीणों ने कहा कि कॉम्प्लेक्स का निर्माण मांग पूरा किये बिना किया गया तो सड़क पर उतर कर आंदोलन किया जायेगा. सीओ निर्भय कुमार ने ग्रामीणों को समझाते हुए कहा कि तत्काल निर्माण कार्य को बंद करा दिया गया है. मांगों पर वरीय अधिकारियों से बातचीत की जायेगी.
सीओ से आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीण पतरातू बाजार पहुंचे और अपनी-अपनी दुकानों को खोला. मौके पर मुखिया सुमन देवी, गिरजेश कुमार, सुभाष साव, भीम साव, सोनू कुमार, विश्वनाथ प्रसाद, सुदामा प्रसाद, मनोज पाठक, नारायण साहू, सुशील सिंह, करमा साहू, कौलेश्वर साहू, प्रभु वर्णवाल, महेंद्र गोप, जगेश्वर मुंडा, कृष्णा मुंडा, बालदेव विश्वकर्मा, चंचल सिंह, लालवीर सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.