कृषक उत्पादक संघ को मिला प्रशिक्षण

रामगढ : नाबार्ड क्षेत्रीय कार्यालय, रांची के सहयोग से अग्रगति संस्था ने गोला प्रखंड के पांच कृषक उत्पादक संघ के सदस्यों के लिए तीन दिवसीय क्षमतावर्द्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया. प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन केवीके मांडू में किया गया. प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन बर्ड के फैकल्टी मेंबर सौमित्र दास, डॉ देव ज्योति मुखर्जी, नाबार्ड […]

रामगढ : नाबार्ड क्षेत्रीय कार्यालय, रांची के सहयोग से अग्रगति संस्था ने गोला प्रखंड के पांच कृषक उत्पादक संघ के सदस्यों के लिए तीन दिवसीय क्षमतावर्द्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया. प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन केवीके मांडू में किया गया. प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन बर्ड के फैकल्टी मेंबर सौमित्र दास, डॉ देव ज्योति मुखर्जी, नाबार्ड रामगढ़ के डीडीएम उपेंद्र कुमार साव, केवीके मांडू के डॉ डीके राघव व अग्रगति के परियोजना प्रभारी किरण शंकर दत्त ने किया. किरण शंकर दत्त ने प्रशिक्षण के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी.

प्रशिक्षण शिविर में गोला प्रखंड के पांच कृषक उत्पादक संघ मगनपुर फल सब्जी व मछली उत्पादक संघ, सोसोकला फल सब्जी व मछली उत्पादक संघ, सोसोकला फल सब्जी व मछली उत्पादक संघ, चौकड़ बेड़ा फल सब्जी मछली व वनोत्पाद उत्पादक संघ तथा सरगडीह फल सब्जी मछली व वनोत्पाद उत्पादक संघ के सदस्यों ने भाग लिया. प्रशिक्षण में सौमित्र दास गुप्ता ने कृषक उत्पादक संघ की आवश्यकता, संघ की उद्यमिता, व्यवसाय विकास, कार्ययोजना व आय के श्रोत को बढ़ाने की जानकारी दी.

प्रशिक्षण के क्रम में पतरातू व रामगढ़ का भ्रमण भी कराया गया. पतरातू डैम में मत्स्य पालन के आधुनिक व वैज्ञानिक तरीके से मछलीपालन पर चर्चा की गयी. बेसिक्स रांची के कुमार गौरव ने संघ के संभावित व्यवसाय, कार्यावधि व व्यवसाय योजना के विकास की जानकारी दी. प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में श्याम सुंदर महतो, प्रकाश करमाली, भुनेश्वर बेदिया ने मुख्य भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >