झूमर प्रतियोगिता में भुरकुंडुवा अव्वल

हमारी संस्कृति का हिस्सा है झूमर नृत्य : गहन उरीमारी : उरीमारी स्थित महात्मा गांधी स्टेडियम में बुधवार की देर शाम सामूहिक सरहुल मिलन समारोह के दौरान झूमर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें 14 टोलियों बगरैया, पोटंगा, अंबाटोला गरसुल्ला, तेतरिया, धनसलैया, जरजरा, जोजो टोला, मुरगा टोला, करमाली टोला भुरकुंडुवा, पूरन टोला पसेरिया, उरीमारी चेक […]

हमारी संस्कृति का हिस्सा है झूमर नृत्य : गहन

उरीमारी : उरीमारी स्थित महात्मा गांधी स्टेडियम में बुधवार की देर शाम सामूहिक सरहुल मिलन समारोह के दौरान झूमर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें 14 टोलियों बगरैया, पोटंगा, अंबाटोला गरसुल्ला, तेतरिया, धनसलैया, जरजरा, जोजो टोला, मुरगा टोला, करमाली टोला भुरकुंडुवा, पूरन टोला पसेरिया, उरीमारी चेक पोस्ट, हेसाबेड़ा, जुबला, उरीमारी बस्ती ने हिस्सा लिया.

झूमर प्रतियोगिता में करमाली टोला भुरकुंडुवा की टीम को प्रथम पुरस्कार दिया गया. पूरन टोला पसेरिया को दूसरा व उरीमारी बस्ती को तीसरा पुरस्कार मिला. अन्य टीमों को सांत्वना पुरस्कार दिये गये. पुरस्कार का वितरण मुख्य अतिथि बरका-सयाल महाप्रबंधक अजय सिंह, पीओ बीबी मिश्रा, पीओ डीके रामा, पार्षद संजीव बेदिया ने किया. आयोजन समिति के संरक्षक गहन टुडू ने कहा कि झूमर नृत्य हमारी संस्कृति का हिस्सा है. युवा पीढ़ी को इससे जोड़ने के लिए यह आयोजन किया गया था.

इस अवसर पर सोनारा मांझी, संजय करमाली, कार्तिक मांझी, दिनेश करमाली, गणेश गंझू, शनिचर मांझी, सीताराम किस्कू, मोहन सोरेन, सुषमा देवी, सीतामुनी देवी, सोनमती देवी, अनिता देवी, सुनीता देवी उपस्थित थे. आयोजन को सफल बनाने में दसई मांझी, कौलेश्वर गंझू, बहादुर मांझी, कार्तिक उरांव, परमेश्वर सोरेन, तालो हांसदा, दीपक करमाली, जयनारायण बेदिया, विनोद सोरेन, हेमलाल बेसरा, पूरन टुडू, सुखदेव किस्कू, करमवीर सिंह, सतयनारायण बेदिया, मुकद्दर सोरेन, भादो करमाली, सुरेश मुर्मू, राजू बेसरा, मनोज सिंह, आजाद मुर्मू, तुलसी उरांव का योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >