ग्रामीणों ने आंदोलनकारियाें को मारपीट कर भगाया

रामगढ़ : सीसीएल की झारखंड उत्खनन परियोजना के लोकल ट्रकाें को विस्थापित संघर्ष समिति ने सोमवार को कांटा घर के पास रोक दिया़ अपनी मांग को लेकर कांटा घर के पास प्रदर्शन किया और कांटा घर के पास धरना पर बैठ गये़ इससे घंटों लोकल सेल ट्रक का कांटा नहीं हुआ़ कांटा घर के पास […]

रामगढ़ : सीसीएल की झारखंड उत्खनन परियोजना के लोकल ट्रकाें को विस्थापित संघर्ष समिति ने सोमवार को कांटा घर के पास रोक दिया़ अपनी मांग को लेकर कांटा घर के पास प्रदर्शन किया और कांटा घर के पास धरना पर बैठ गये़ इससे घंटों लोकल सेल ट्रक का कांटा नहीं हुआ़ कांटा घर के पास दर्जनों लोकल सेल के ट्रक कोयला लेकर खड़े रहे़ इसकी सूचना इचाकडीह के ग्रामीणों को लगी तो सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर परियोजना के कांटा घर के पास पहुंचे और आंदोलनकारियाें के साथ मारपीट की़
इस घटना में आंदोलनकारी सीताराम महतो के पैर में गंभीर चोट लगी है़ लोकल सेल चालू नहीं होने पर ग्रामीणों ने आंदोलनकारियों को खदेड़ना शुरू कर दिया़ सभी आंदोलनकारी जान बचा कर भाग निकले़ इसके बाद ग्रामीणों ने लोकल सेल को चालू करा दिया़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले को शांत कराया़ आंदोलनकारियों ने कहा कि लईयो सहित आसपास के जगहों के सैकड़ों लोगों को सेल में शामिल नहीं किया गया है़
बचे लोगों को लोकल सेल में शामिल करने को लेकर करीब एक साल से परियोजना में आंदोलन किया जा रहा है़ मांग को प्रबंधन गंभीरता से नहीं लेती है तो परियोजनपा में आर-पार की लड़ाई होगी़ आंदोलन में गुलाम अंसारी, भुनेश्वर महतो, रेवालाल महतो, तुलसी महतो, रेखा देवी, बसंती देवी सहित दर्जनों लोग शामिल थे़
लोकल सेल को प्रभावित नहीं होने दिया जायेगा : मौके पर इचाकडीह के ग्रामीणों ने कहा कि आंदोलनकारी लोकल सेल को प्रभावित करना चाह रहे है़ं लोकल सेल के बल पर परियोजना से प्रभावित गांव के लोगों के रोजी-रोटी चलती है़ लोकल सेल प्रभावित होने से ग्रामीणों का चूल्हा जलना बंद हो जायेगा़ किसी भी हाल में लोकल सेल को प्रभावित नहीं होने दिया जायेगा़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >