रामगढ़ : रामगढ़ शहर व इसके आस-पास के क्षेत्रों में प्रभु यीशु का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. विभिन्न गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना की गयी. शहर के गिरजाघरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. गिरजाघरों में चरनी बनायी गयी थी. इसके माध्यम से प्रभु यीशु के जन्म को दिखाया गया था.
शहर के झंडा चौक स्थित सीएनआइ चर्च, बिजुलिया स्थित एजी चर्च, प्रखंड कार्यालय के समक्ष संत मेरी चर्च में विशेष प्रार्थना की गयी. प्रभु यीशु के जन्म के समय रात 12 बजे धर्मावलंबियों ने आतिशबाजी की. पूरी रात चर्चों में प्रार्थना होती रही. धर्मावलंबियों ने नाच- गा कर प्रभु यीशु के जन्म की खुशियां मनायी. मौके पर गिरजाघरों के पादरियों ने विशेष संदेश दिया आैर प्रभु यीशु से संबंधित बातों को बताया. बच्चों ने सांता क्लॉज की ड्रेस खरीदी.
