भगवान जगन्नाथ मंदिर में चैत्र पूर्णिमा को लेकर विशेष पूजन

भगवान जगन्नाथ मंदिर में चैत्र पूर्णिमा को लेकर विशेष पूजन

नगर परिषद अध्यक्ष ने मंदिर में पूजा कर लोगों के विकास के लिए मांगा आशीर्वाद रामगढ़. रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र कैथा के वार्ड 26 में स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में गुरुवार चैत्र पूर्णिमा के दिन भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा व भैया बलराम का विशेष पूजन किया गया. इस मौके पर रामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष कुसुमलता मंदिर जाकर पूजा की. भगवान से रामगढ़ नगर परिषद के लोगों के विकास के लिए आशीर्वाद मांगा. मंदिर में विशेष रूप से भगवान को प्रातः आठ बजे फूलमाला से श्रृंगार कर मिष्ठान और फल का भोग लगाया गया. दोपहर में अरविंद अग्रवाल ने भगवान को खीर और खिचड़ी का भोग दिया गया. दोपहर तीन बजे से इस्कॉन ने भजन का आयोजन किया. मंदिर के मुख्य पुजारी भागवत नारायण चटर्जी ने बताया कि आज हनुमान जयंती भी मनायी जा रही है. इस पवित्र दिन पर भगवान विष्णु स्वरूप जगन्नाथ जी का दर्शन व पूजन का काफी महत्व है. इस कार्य में मुख्य रूप से क्षेत्र के भक्त मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >