नयी मजदूरी दर लागू करने के लिए मजदूरों ने किया प्रदर्शन

नयी मजदूरी दर लागू करने के लिए मजदूरों ने किया प्रदर्शन

पीवीयूएनएल प्लांट गेट को किया जाम, कामकाज बाधित, आश्वासन के बाद खत्म हुआ आंदोलन. पतरातू. रामगढ़ जिले के पतरातू स्थित निर्माणाधीन पीवीयूएनएल पावर प्लांट में मजदूरी दर 2026 लागू करने की मांग को लेकर गुरुवार को मजदूरों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा. हजारों की संख्या में मजदूरों ने प्लांट के मुख्य गेट को जाम कर दिया. इससे आवागमन समेत निर्माण कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गया. प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने ठेका प्रबंधन व कंपनी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. मजदूरों का आरोप था कि न्यायालय के आदेश के बावजूद नयी मजदूरी दर लागू नहीं की जा रही है. इसके कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. मजदूरों ने चेतावनी दी कि जब तक नयी दर लागू नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. गेट जाम के कारण प्लांट का कामकाज ठप पड़ गया. कई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हुए. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन अलर्ट रहा. सूचना मिलते ही पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी, अंचल अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे. संभावित स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जिले से अतिरिक्त पुलिस बल व वज्र वाहन को मंगाया गया. घंटों की मशक्कत व बातचीत के बाद एसडीपीओ, अंचलाधिकारी व भेल अधिकारियों की मौजूदगी में मजदूरों को नये श्रम नियमों के तहत निर्धारित सभी सुविधाएं देने का आश्वासन दिया गया. इसके बाद मजदूरों ने आंदोलन समाप्त किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >