झामुमो ने मार्च निकाल कर जताया विरोध

झामुमो ने मार्च निकाल कर जताया विरोध

रामगढ़. झामुमो ने विष्णुगढ़ घटना में भाजपा की साजिश और हेमंत सोरेन को बदनाम करने के अभियान का विरोध किया है. गुरुवार को झामुमो ने गांधी चौक से विरोध मार्च निकाला. शहर में भ्रमण करते हुए मार्च सुभाष चौक तक पहुंचा. यहां हत्या में शामिल भाजपा नेता भीम राम का पुतला फूंका गया. झामुमो नेता राजकुमार महतो ने कहा कि रामनवमी मंगला जुलूस के दिन हत्या के बाद भाजपा नेताओं ने साजिश कर हेमंत सरकार को बदनाम करने की कोशिश की. झामुमो नेता चित्रगुप्त महतो ने कहा कि हजारीबाग पुलिस अधिकारी और अन्य कर्मी ने बेहतर पुलिसिंग करके साजिश कर्ताओं को बेनकाम कर दिया है. सोनाराम मांझी ने कहा कि हत्या में शामिल भाजपा नेता और दोनों महिलाओं को फांसी की सजा दी जानी चाहिए. मौके पर मो सागिर, साजिद अंसारी, गीता विश्वास, भुनेश्वर महतो उर्फ भुन्नू, महेंद्र मुंडा, करतू करमाली, पिंकी बेसरा, शांति गिरी, महेश ठाकुर, खुदीराम महतो, बिमल करमाली, राजनाथ महतो, खगेश्वर महतो, शिव करमाली, राजू यादव, मुरलीधर कोठारी, राजेश कुशवाहा, मुमताज अंसारी, बंधन महतो, करण नायक, अकल उरांव, कृति करमाली, मंजू देवी, चमेली देवी, मालती देवी, खुर्शीद आलम, चंद्रदेव महतो, बिनोद चौधरी, जगरनाथ महतो, प्रियंका देवी, रूबी देवी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >