घाटोटांड़. वेस्ट बोकारो क्षेत्र अंतर्गत भेलगड़ा में प्रकृति पर्व सरहुल का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के चीफ सीइपी राजेश कुमार, विशिष्ट अतिथि टाटा स्टील फाउंडेशन के यूनिट हेड आदित्य कुमार सिंह, हेड आरएंडआर रोहित प्रसाद, पंकज पांडेय सहित विभिन्न पंचायत के मुखिया थे. मुख्य वक्ता ज्योत्स्ना केरकेट्टा ने कहा कि सरहुल केवल पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति और मानव के बीच अटूट संबंध का प्रतीक है. कार्यक्रम में अतिथियों ने क्षेत्रवासियों को पर्व की शुभकामना दी. वक्ताओं ने आदिवासी परंपराओं के संरक्षण, सामाजिक एकता और पर्यावरण संतुलन बनाने पर जोर दिया. इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि शंकर करमाली, पूजा कुमारी, अनिता देवी, गिरधारी महतो, रामकुमार मांझी, रामचंद्र रविदास, बालेश्वर तुरी उपस्थित थे.
भेलगड़ा में धूमधाम से मना प्रकृति पर्व सरहुल
भेलगड़ा में धूमधाम से मना प्रकृति पर्व सरहुल
