सुरक्षा व तनावमुक्त वातावरण बनाने पर बल
बरकाकाना : पूर्व मध्य रेलवे धनबाद मंडल डीआरएम मनोज कृष्ण अखौरी गुरुवार को बरकाकाना में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए. उनके साथ विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष भी थे.
स्टेशन पहुंचने पर प्रबंधक पीके गांगुली ने अधिकारियों का स्वागत किया. अधिकारियों का दल कैरेज कार्यालय में आयोजित कार्मिक दिशा कार्यक्रम में शामिल हुआ. इसका उद्घाटन डीआरएम, इसीआरकेयू के सहायक सचिव डीके पांडेय, कोषाध्यक्ष मो ज्याउद्दीन ने किया.
डीआरएम ने ऑनलाइन सेवा पुस्तिका की भी शुरुआत की. डीआरएम श्री अखौरी ने बताया कि ऑनलाइन व्यवस्था की शुरुआत होने से रेलकर्मी अपनी सेवा पुस्तिका की जानकारी मोबाइल एप पर पा सकेंगे. समस्या के समाधान के लिए दिये गये आवेदनों की वर्तमान स्थिति को भी जाना जायेगा. डीआरएम ने रेल परिचालन पर चर्चा करते हुए कहा कि परिचालन के लिए सुरक्षा सर्वोपरि है. उन्होंने रेलकर्मियों से कार्य के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करने की बात कही. इसीआरकेयू कोषाध्यक्ष मो ज्याउद्दीन ने कहा कि रेल कर्मियों को कार्य करने के लिए तनावमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना प्रबंधन की जिम्मेदारी है़
उन्होंने रेल हादसों के दौरान मृत रेलकर्मियों को उचित सम्मान देने व मेडिकल के लिए भी डिजिटल कार्ड देने की मांग की. इस दौरान फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स टेली कम्युनिकेशन उपसमिति सदस्य प्रकाश पटवारी ने डीआरएम धनबाद को मांग पत्र सौंप कर जनसुविधा के लिए जिले के विभिन्न रेलवे स्टेशनों में संपर्क माध्यम को दुरुस्त करने की मांग की.
कार्यक्रम में सीनियर डीओएम प्लानिंग राकेश रोशन, सीनियर कॉर्डिनेटर एसके झा, सीनियर डीएफएम उदय कुमार, सीएमएस डॉ बीके सिंह, सीनियर डीपीओ उज्जवल आनंद, सीनियर डीइइ टीआरडी भारद्वाज चौधरी, सीनियर डीइजी दिनेश कुमार, एपीओ हेमंत सोलानिया, इसीआरकेयू केंद्रीय सहायक महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा, बरकाकाना शाखा अध्यक्ष मो बहाव, आरपीएफ निरीक्षक विजय शंकर सिंह, सीआइबी निरीक्षक मनोज होरो, पवन कुमार, हलीम अंसारी, मो रेयाज, मो इरफान, शकील अहमद, लखन सिंह, संजय महतो, एके दास, एके विश्वकर्मा, पिंटू सिंह, बंटी सहाय, महेंद्र महतो, आरएम पासवान, साजिद हुसैन, एके मुखर्जी, देवाशीष सिंह, राजीव कुमार, राहुल सिंह, जीएस राय उपस्थित थे.
रेल अस्पताल बरकाकाना में रेलकर्मियों व उनके आश्रितों के लिए मेडिकल कैंप लगाया गया. इसीआरकेयू के सहायक सचिव डीके पांडेय ने इसका उद्घाटन किया. सीएमएस डॉ वीके सिंह, एसीएमएस डॉ ए सोरेन, डॉ असीम कुमार, डॉ अरुण कुमार शाह, डॉ सोनिका सोनल, दंत विशेषज्ञ डॉ अभिषेक ने मरीजों की जांच की. दवा का वितरण किया गया.
