पैराडाइज पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद
बरकाकाना. पैराडाइज पब्लिक स्कूल अंबाटांड़ में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. इसका उद्घाटन भदानीनगर ओपी प्रभारी विद्यावती ओहदार व विशिष्ट अतिथि रामगढ़ नप प्रत्याशी अनवर हुसैन, रॉकी अग्रवाल, इमरान अंसारी, छत्रू सिंह ने किया. स्कूल के प्राचार्य मो इकबाल जावेद ने अतिथियों का स्वागत किया. ओपी प्रभारी ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी जरूरी है.
इससे मन तरोताजा होता है. खेलकूद को जूनियर व सीनियर वर्ग में बांटा गया था. जेबलिन थ्रो में अशोक कुमार, साहिल, सौरव कुमार, शॉटपूट में आदर्श उरांव, आदित्य सिन्हा, आदर्श करमाली, बी ग्रुप शॉटपूट में गौतम बेदिया, अजय कुमार, मो इरशाद, लांग जंप में शिवानी कुमारी, प्रिया उरांव, नंदिता कुमारी क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे. विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कृत किया. येलो हाउस ओवरऑल चैंपियन बना.
दूसरे स्थान पर रेड हाउस, तीसरे स्थान पर ग्रीन हाउस की टीम रही. सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शिवम करमाली, साहिल अंसारी, सानिया परवीन, शबनम लकड़ा को पुरस्कृत किया गया. मौके पर उर्वशी, तरन्नुम खुर्शीद, जवाहिर महतो, रीना, प्रमोद कुजूर, आशीष कुजूर, मिथिलेश, उर्मिला, मंजू देवी, ज्योति, माधुरी एक्का, गजाला बेगम, पूनम तिवारी, पूनम देवी, प्रीति, रेणु, शबनम बानो, शोभा, पूजा, शिवानी, ओमप्रकाश, गुलनाज परवीन, सलोनी, रिलॉन कुजूर, फूल देवी, अनिल दास उपस्थित थे.
