आजसू मिलन समारोह में सैकड़ों लोग शामिल होंगे

भुरकुंडा. उरीमारी में 14 दिसंबर को आजसू द्वारा प्रस्तावित कार्यकर्ता मिलन समारोह में भुरकुंडा व आसपास क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता शरीक होंगे. इसकी तैयारी जोरों से चल रही है. आजसू नेता क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से संपर्क करने के साथ लगातार बैठक भी कर रहे हैं. गुरुवार को रिवर साइड मयूर स्टेडियम में बैठक हुई. इसकी […]

भुरकुंडा. उरीमारी में 14 दिसंबर को आजसू द्वारा प्रस्तावित कार्यकर्ता मिलन समारोह में भुरकुंडा व आसपास क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता शरीक होंगे. इसकी तैयारी जोरों से चल रही है. आजसू नेता क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से संपर्क करने के साथ लगातार बैठक भी कर रहे हैं. गुरुवार को रिवर साइड मयूर स्टेडियम में बैठक हुई.

इसकी अध्यक्षता प्रखंड उपाध्यक्ष विश्वरंजन सिन्हा ने की. बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 के मिलन समारोह में पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र प्रभारी रोशनलाल चौधरी के नेतृत्व में आजसू की सदस्यता लेंगे. सम्मेलन के मुख्य अतिथि पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो शामिल होने वाले लोगों का स्वागत करेंगे. एजेकेएसएस के एरिया सचिव धनंजय वर्मा ने कहा कि इस बार बड़कागांव में परिवर्तन की लहर है. रोशनलाल पिछले कई वर्षों से विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य कर रहे हैं.

उनकी लोकप्रियता से प्रभावित हो कर लोग आजसू में शामिल हो रहे हैं. बैठक में रोबिन मुखर्जी, किशुन नायक, विश्वनाथ, वीकेश सिंह, पंकज महतो, अलबर्ट मिंज, राजू मोदक, सुनीता देवी, मंजू देवी, गुरमीत कौर, सुषमा देवी, उर्मिला देवी, रीता देवी, नजीबुन निशा, बसंती देवी, विशाल, दिलीप, राज, रंजीत, अभिषेक, मुकेश, महताब आलम, अख्तर, अनुज उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >