प्रमुख के खिलाफ पंसस लायेंगे अविश्वास प्रस्ताव

मांडू: प्रखंड के वर्किंग हॉल में गुरुवार को पंचायत समिति सदस्यों की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में प्रमुख चंद्रमनी देवी के अनुपस्थित रहने पर बैठक को स्थगित कर दिया गया. सदस्यों ने प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने को लेकर हंगामा किया. सदस्यों ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय में पंसस की बैठक करना प्रमुख की […]

मांडू: प्रखंड के वर्किंग हॉल में गुरुवार को पंचायत समिति सदस्यों की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में प्रमुख चंद्रमनी देवी के अनुपस्थित रहने पर बैठक को स्थगित कर दिया गया. सदस्यों ने प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने को लेकर हंगामा किया. सदस्यों ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय में पंसस की बैठक करना प्रमुख की जिम्मेवारी है, परंतु प्रमुख एक पार्टी के कार्य करने में जुटी रहती हैं.

बैठक में प्रमुख के अनुपस्थित रहने पर प्रखंड के पंसस ने बैठक को अनुचित ठहराते हुए स्थगित कर दिया. सदस्यों ने कहा कि छह माह से बैठक नहीं हुई है. सदस्यों ने प्रखंड से आवंटित कंबल को वितरण के लिए मुखिया व पंसस को बराबर देने की मांग की. बीएलओ पर मतदाता पुनरीक्षण कार्य में डोर टू डोर नहीं जाने का आरोप लगाया. सदस्यों ने बीडीओ पर बैठक की सूचना नहीं देने का भी आरोप लगाया.

मौके पर बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता, उपप्रमुख कंचन कुमारी, बीइइओ डॉ विजय कुमार, एमओ दिनेश सिंह, डॉ संतोष कच्छप, जितेंद्र सिंह, पंसस जयराम गंझू, निरंजन सिंह, आशा रानी, विद्या देवी, सुशीला देवी, नीलम देवी, आदित्य प्रसाद, मो ताजउदीन, प्रेमचंद मुंडा, रमेश, शिव कुमार मांझी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >