रामगढ़ : चेहल्लुम के मौके पर शुक्रवार को नौजवान कमेटी मनुवा हेसला में जिला स्तरीय लाठी प्रतियोगिता हुई. प्रतियोगिता में 20 टीम शामिल हुई. मौके पर मेले का भी अयोजन किया गया. मेला का उद्घाटन अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश सचिव व समाजसेवी रवि साहू ने किया.
रवि साहू ने कहा कि ऐसे आयोजन से भाईचारा बढ़ता है. मौके पर नौजवान समिति के संरक्षक मो आफताफ, अध्यक्ष एसारुल अंसारी, रोटरी दामोदर वैली के अध्यक्ष धीरज सिंह, मो रिजवान अंसारी, मो शमीम अंसारी, शाह मोहम्मद, यूसुफ अंसारी, मो सुलतान रहमान अंसारी, शमशेर आलम, मो हबीब, गुलजार इराकी, दिल मोहम्मद, एस अंसारी, अलमल, जियाउद्दीन, शेखावत अली, मुख्तार उपस्थित थे.
