चितरपुर: चितरपुर प्रखंड कार्यलय के समीप मंगलवार को आजसू पार्टी ने जन समस्या निदान शिविर का आयोजन किया. आजसू के जिला कार्यकारी अध्यक्ष अमृतलाल मुंडा ने कहा कि आजसू पार्टी लोगों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेगी. इसमें स्थानीय विधायक सह पेयजल व स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी से मिल कर बात की जायेगी. प्रत्येक माह के प्रथम व अंतिम मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के समीप जन समस्या निदान शिविर का आयोजन किया जायेगा.
शिविर में प्रखंड क्षेत्र के कई लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे. आजसू कार्यकर्ताओं ने इन समस्याओं से बीडीओ को अवगत कराया गया. मौके पर जिला उपाध्यक्ष रमेश कुमार दांगी, जिला सह सचिव ओमप्रकाश चौधरी, दिवाकर नायक, महेंद्र महतो, सुराली महतो, देवकी महतो, सखीचंद दांगी, नंदकिशोर दांगी, निर्मल महतो, सुनील महतो, डब्ल्यू साहू, धर्मेंद्र साहू, तनवीर आलम, शंभु दांगी, रंजीत महतो, सिकंदर कुमार, अशोक राम बेदिया, नसीम अख्तर, राजू खान, देवंती देवी, सुशीला देवी, रेखा देवी, अलासो देवी, उमावती, मीना, नेहा, रूपा मौजूद थे.
10 से चलेगा शराबबंदी अभियान
शिविर के दौरान आजसू महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने 10 नवंबर से शराबबंदी अभियान चलाने का निर्णय लिया है. इस संबंध में चितरपुर बीडीओ नूतन कुमारी को ज्ञापन सौंपा गया है. 10 नवंबर को सुबह दस बजे से चितरपुर प्रखंड क्षेत्र में शराबबंदी अभियान की शुरुआत की जायेगी.
