मजदूरों ने चार्जशीट का विरोध किया

भुरकुंडा: सीसीएल भुरकुंडा कोलियरी की हाथीदाड़ी खदान में फोरमेन पद पर कार्यरत संजय कुमार व हेल्पर बुधवा उरांव को प्रबंधन ने चार्जशीट कर सस्पेंड कर दिया. इसके विरोध में सोमवार को हाथीदाड़ी खदान के समक्ष कोयला मजदूरों व यूनियन प्रतिनिधियों ने प्रबंधन की इस कार्रवाई का विरोध किया. पिछले दिनों खदान में मोटर की मरम्मत […]

भुरकुंडा: सीसीएल भुरकुंडा कोलियरी की हाथीदाड़ी खदान में फोरमेन पद पर कार्यरत संजय कुमार व हेल्पर बुधवा उरांव को प्रबंधन ने चार्जशीट कर सस्पेंड कर दिया. इसके विरोध में सोमवार को हाथीदाड़ी खदान के समक्ष कोयला मजदूरों व यूनियन प्रतिनिधियों ने प्रबंधन की इस कार्रवाई का विरोध किया. पिछले दिनों खदान में मोटर की मरम्मत के दौरान बुधवा उरांव को करंट लग गया था.

बुधवा उरांव का हाथ झुलस गया था. उन्हें इलाज के लिए रांची रेफर किया गया था. उनका इलाज वर्तमान में गांधीनगर में चल रहा है. इस मामले में घायल बुधवा उरांव व शिफ्ट के फोरमेन संजय कुमार पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर दोनों को सस्पेंड किया गया है. दोनों को सस्पेंड करने के मामले का विरोध कर रहे यूनियन प्रतिनिधियों ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन हेल्पर से विद्युत संबंधी कार्य कराता है.

ऐसे में दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती है. कार्य के दौरान प्रबंधन द्वारा कर्मियों को सुरक्षा संसाधन भी उपलब्ध नहीं कराया जाता है. मौके पर दोनों कर्मियों को तत्काल कार्य पर बहाल करने की मांग की गयी. कहा कि दोनों को शीघ्र काम पर बहाल नहीं किया गया, तो भुरकुंडा कोलियरी में प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया जायेगा. मौके पर कोफिमयू के केंद्रीय सचिव उदय कुमार सिंह ने कहा कि पूरी गलती प्रबंधन की है.

प्रबंधन अपनी नाकामियों को छिपाने का प्रयास कर रहा है. विरोध प्रदर्शन में अशोक गुप्ता, रमाकांत दुबे, परदेशी नोनिया, सुदामा पाणीग्रही, जीवन महली, मदन मोहन ओझा, बासुदेव उरांव, भागवत ठाकुर, श्याम कुमार, नागेंद्र साहू, शिवकुमार, वीरेंद्र, उपेंद्र, सचिन शामिल थे. इधर, पूरे मामले पर प्रबंधन ने कहा कि फोरमेन व हेल्पर द्वारा बगैर स्विच काटे काम किया जा रहा था. दोनों द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही थी. इसके कारण दोनों के विरुद्ध यह कार्रवाई की गयी है. प्रबंधन ने कहा कि यदि कर्मी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कामकाज करेंगे, तो दुर्घटना की आशंका नहीं रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >