भुरकुंडा: रैयत विस्थापित मोर्चा अपने हक-अधिकार को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक चुका है. सीसीएल, गैर सीसीएल कंपनियों के खिलाफ मोर्चा द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जायेगा.
धरना प्रदर्शन को लेकर रैयत विस्थापित मोर्चा की बैठक बुधवार को रिवर साइड स्थित रेस्ट हाउस में सन्नी कुमार बेसरा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में केंद्रीय सदस्य सुखदेव उरांव ने कहा कि मोर्चा अपने अधिकार को लेकर छह नवंबर को रामगढ़ उपायुक्त कार्यालय के समक्ष
धरना-प्रदर्शन करेगा. 30 नवंबर को सीसीएल मुख्यालय रांची व राजभवन रांची के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जायेगा.
श्री उरांव ने कहा कि पांच फरवरी 2018 को कोल परियोजना व अन्य कंपनियों का उत्पादन ठप कराया जायेगा. छह फरवरी से अनिश्चितकालीन नाकाबंदी शुरू किया जायेगा. बैठक में शंकर मांझी, गुल्लू मांझी, धनीराम मांझी, सुनील मुर्मू, फुरका मांझी, मनोज मुर्मू, रंजीत मांझी, अखिलेश टोप्पो, सुरेश बेदिया, ब्रहमदेव मुर्मू, शिवराज हांसदा, कार्तिक मांझी, हीरालाल मांझी, रमेश मुर्मू, मुकेश बेदिया, मनोज हेंब्रम, शिवा मांझी, दिनेश मांझी, अजय हेंब्रम, सिकंदर मुर्मू, छोटेलाल मुर्मू, मोहन मांझी, राजेश, बीरबल, विनोद, राजकुमार, अनिल, शिवा मांझी, डब्लू मांझी उपस्थित थे.
