मांडू: स्वच्छ भारत मिशन के तहत गरगाली में रविवार को स्वच्छता पखवारा का आयोजन किया गया. मौके पर राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान, भारत सरकार की दो सदस्यीय टीम डॉ हेमंत कुमार और डॉ पी केशव राय मौजूद थे. डॉ हेमंत कुमार ने लोगों के बीच स्वच्छता का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
मांडू: स्वच्छ भारत मिशन के तहत गरगाली में रविवार को स्वच्छता पखवारा का आयोजन किया गया. मौके पर राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान, भारत सरकार की दो सदस्यीय टीम डॉ हेमंत कुमार और डॉ पी केशव राय मौजूद थे. डॉ हेमंत कुमार ने लोगों के बीच स्वच्छता का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि हम तभी स्वस्थ रह सकते हैं, जब हम अपने घर, मकान, शौचालय, व आसपास की गंदगी की सफाई करेंगे.
देश में 30 गांवों का चयन कर स्वच्छता पखवारा मनाया जा रहा है. इसमें मांडू प्रखंड अंतर्गत गरगाली गांव को शामिल किया गया है. उन्होंने ग्रामीणों से गरगाली को स्वच्छ बना कर देश में संदेश देने की बात कही. कार्यक्रम को डॉ पी केशव राय, बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता, प्रभारी चिकित्सक पदाधिकारी डॉ अशोक राम, मुखिया फुलमति देवी, सपोर्ट सचिव भवानी शंकर गुप्ता, विश्वनाथ सोनी, सुनील खलखो, शाहिद, आनंद मूर्ति दीक्षित, रीना देवी, गीता देवी ने भी अपने विचार रखे. कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ मनोज गुप्ता ने की. संचालन सपोर्ट संस्था के रवींद्र कुमार ने किया.
प्रभातफेरी निकाल कर किया लोगों को जागरूक : गरगाली को ग्रीन गरगाली बनाने के लिए रविवार सुबह प्रभातफेरी निकाली गयी. इसमें कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय मांडू, मवि मांडू, उमवि गरगाली, एनपीएस इंदराबाद, एनपीएस पंचकियरिया व गोटियाही के स्कूली बच्चे शामिल हुए. प्रभातफेरी का नेतृत्व कर रही मुखिया फूलमति देवी ने लोगों को घर, मकान व शौचालय को स्वच्छ रखने की अपील की. कार्यक्रम स्थल पर डॉ हेमंत कुमार ने सभी को स्वच्छता के प्रति शपथ दिलायी.
गरगाली गांव में चला सफाई अभियान : गांव में सात अलग- अलग टीम गठन कर पूरे गांव में सफाई अभियान चलाया गया. सफाई कार्यक्रम का शुभारंभ गांव के शिव मंदिर परिसर से किया गया.