मजदूरों के अधिकार के लिए लड़ते रहेंगे

भुरकुंडा: मजदूरों के हक व उनके अधिकार के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी. मजदूर अपनी एकता बनाये रखें. यह बात एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद रमेंद्र कुमार ने शनिवार को रिवर साइड स्थित यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन कार्यालय में आयोजित सभा में कही. श्री कुमार ने कहा कि 10 वां वेतन समझौता ऐतिहासिक […]

भुरकुंडा: मजदूरों के हक व उनके अधिकार के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी. मजदूर अपनी एकता बनाये रखें. यह बात एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद रमेंद्र कुमार ने शनिवार को रिवर साइड स्थित यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन कार्यालय में आयोजित सभा में कही. श्री कुमार ने कहा कि 10 वां वेतन समझौता ऐतिहासिक हुआ है. नौवें वेतन समझौता में मजदूरों का न्यूनतम वेतन 17565 रुपये था. 10 वां वेतन समझौता में यह बढ़ कर 29394 रुपये हो गया है. मूल वेतन में वृद्धि न्यूनतम 5352 रुपये व अधिकतम 22 हजार रुपये हुआ है. 10 वां वेतन समझौता का लाभ 16 माह के एरियर के रूप में मिलना है.
श्री कुमार ने कहा कि पहली बार कर्मचारियों का भारत दर्शन व अपने गृह राज्य-शहर दर्शन के लिए चार वर्ष में एक बार क्रमश: 12 व आठ हजार रुपये मिलेंगे. गंभीर बीमारी से ग्रसित कोल कर्मियों को, जब तक वे पूरी तरह फिट नहीं हो जाते हैं, उनके वेतन का आधा भुगतान होता रहेगा.

उन्होंने कहा कि यह समझौता चार ट्रेड यूनियनों ने प्रबंधन के साथ मिल कर किया है. यूनियन के महामंत्री लखनलाल महतो ने कहा कि कुछ यूनियन मजदूरों को गलत राह पर ले जाने का प्रयास कर रहे हैं. सभा को अशोक यादव, बालेश्वर महतो, आरपी ठाकुर, सतीश सिन्हा ने भी संबोधित किया. 10 वां वेतन समझौता की सफलता पर रमेंद्र कुमार ने सबों के बीच लड्डू बांटा.

एजेकेएसएस के केंद्रीय अध्यक्ष रोशनलाल चौधरी ने 10 वां वेतन समझौता की सफलता पर रमेंद्र कुमार को सम्मानित किया. सभा की अध्यक्षता कन्हैया सिंह ने की. मौके पर विंध्याचल बेदिया, जेपीएन सिन्हा, विनोद मिश्रा, नैयर जाफरी, दिलीप दांगी, सतीश सिंह, हरिरत्नम, सुभाष यादव, प्रमोद राय, रोबिन मुखर्जी, विकास कुमार, नरेश मंडल, वीरेंद्र पासवान, धर्मेंद्र मिश्रा, प्रेम सिंह, सोनू कुमार, जुगेश्वर कुमार, परमेश्वर करमाली, सैनाथ कुमार, सचिन कुमार उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >