विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

पतरातू: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पतरातू बाजार व पतरातू थर्मल में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ. पतरातू बाजार में पूर्व विधायक लोकनाथ महतो व पतरातू थर्मल में पतरातू थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. बच्चों ने करीब डेढ़ सौ मॉडल प्रस्तुत किये. अतिथियों व अभिभावकों ने प्रदर्शनी में मॉडल […]

पतरातू: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पतरातू बाजार व पतरातू थर्मल में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ. पतरातू बाजार में पूर्व विधायक लोकनाथ महतो व पतरातू थर्मल में पतरातू थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. बच्चों ने करीब डेढ़ सौ मॉडल प्रस्तुत किये. अतिथियों व अभिभावकों ने प्रदर्शनी में मॉडल प्रस्तुत करने वाले बच्चों का मनोबल बढ़ाया.

पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि प्रदर्शनी से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है. प्रदर्शनी के दौरान भाजपा नेता डॉ संजय कुमार सिंह, पतरातू मुखिया सुमन देवी, मदनलाल गुप्ता, सहदेव वर्णवाल, नरेश पाठक, दयाशंकर सिंह, प्राचार्य भुवनेश्वर महतो, राजकुमार सिन्हा, सुदामा विश्वकर्मा समेत जिप सदस्य डॉली देवी, उषा सिंह, चित्रा झा, सकलदेव चौरसिया, सुनील कुमार, प्राचार्य शिवकुमार चौधरी, ऋषिकेष प्रसाद सिंह, बाबा सिंह यादव उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >