रामगढ़. कांग्रेस नेता शहजादा अनवर ने भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा से मुलाकात की. यह मुलाकात शुक्रवार को क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही. शहजादा अनवर ने मुलाकात की तस्वीर अपने फेसबुक व सोशल मीडिया पर डाली है. क्षेत्र के लोगों को मुलाकात का कारण समझ में नहीं आ […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
रामगढ़. कांग्रेस नेता शहजादा अनवर ने भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा से मुलाकात की. यह मुलाकात शुक्रवार को क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही. शहजादा अनवर ने मुलाकात की तस्वीर अपने फेसबुक व सोशल मीडिया पर डाली है. क्षेत्र के लोगों को मुलाकात का कारण समझ में नहीं आ रहा है.
लोगों का कहना है कि भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने भाजपा को जीएसटी सहित विभिन्न मुद्दों पर आइना दिखाने का काम किया है. इसके कारण ही कांग्रेस नेता यशवंत सिन्हा के आवास पर बधाई देने गये थे.
मुलाकात के समय रामगढ़ के भाजपा जिलाध्यक्ष शिवशंकर बनर्जी उर्फ पप्पू बनर्जी भी वहां मौजूद थे. पूर्व में यह चर्चा थी कि भाजपा जिलाध्यक्ष श्री बनर्जी ही शहजादा अनवर को यशवंत सिन्हा के पास ले गये थे, लेकिन भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि वे शहजादा अनवर को नहीं ले गये थे. वे यशवंत सिन्हा से मिलने उनके आवास गये थे. वहां पूर्व से शहजादा अनवर मौजूद थे. बहरहाल कारण जो भी हो, क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय रहा.