बच्चों की शिक्षा से ही होगा गांवों का विकास : एसपी

कुजू: गांवों का विकास तभी होगा, जब बच्चे शिक्षित होंगे. शिक्षा से ही हम आगे बढ़ सकते हैं. उक्त बातें रामगढ़ एसपी किशोर कौशल ने शुक्रवार को कही. एसपी श्री कौशल सामुदायिक पुलिसिंग योजना के तहत छोटकी डुंडी मैदान में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में अभी भी […]

कुजू: गांवों का विकास तभी होगा, जब बच्चे शिक्षित होंगे. शिक्षा से ही हम आगे बढ़ सकते हैं. उक्त बातें रामगढ़ एसपी किशोर कौशल ने शुक्रवार को कही. एसपी श्री कौशल सामुदायिक पुलिसिंग योजना के तहत छोटकी डुंडी मैदान में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में अभी भी कई प्रतिभावान खिलाड़ी हैं.

खेल के क्षेत्र में युवक आैर युवतियों को मेहनत करने की जरूरत है. अगर वह खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो उन्हें मदद की जायेगी. उन्होंने ग्रामीणों से अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूक होकर काम करने की अपील की. विकास कार्य में बाधक बननेवाले लोगों की पहचान कर इसकी सूचना पुलिस को देने को कहा. गांव की मूलभूत समस्याअों की सूचना कुजू ओपी प्रभारी रामेश्वर भगत को दें.

इसके बाद ग्रामीणों के बीच 50 मच्छरदानी, 20 धोती, 20 साड़ी, 15 जर्सी, चार फुटबॉल, दो वॉलीबॉल आैर पांच टॉर्च का वितरण किया गया. संचालन पंकज करमाली व सुरेंद्र कुमार ने किया. इससे पूर्व, ग्रामीणों ने एसपी आैर अन्य पुलिस अधिकारियों का स्वागत किया. मौके पर ओपी प्रभारी रामेश्वर भगत, घाटो ओपी प्रभारी राधेश्याम राम, वीरू महतो, सुरेंद्र कुमार, राजेश महतो, आशीष महतो, शीतल महतो, कौलेश्वर राम, प्रभात करमाली, प्रकाश महतो, प्रेम कुमार, राजू कुमार, विनोद कुमार, बालेश्वर मुंडा, नेमधारी महतो, पिंकी कुमारी, बबीता कुमारी, ललिता कुमारी, गीता देवी, मूर्ति देवी, सावित्री देवी, जलेश्वर रविदास, यशोदा देवी, तापेश्वर महतो, मनीष महतो, गुड़िया कुमारी, महेश महतो, मनुआ देवी, रामचरण राम मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >