रामगढ़: चुट्टूपालू घाटी से लेकर मांडू तक फोर लेन पर हो रही सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए सरकार आैर एनएचएआइ के पहल नहीं करने के विरोध में बुधवार को झारखंड विकास मोर्चा ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया. धरना का नेतृत्व झाविमो युवा नेता राजीव जायसवाल ने किया. अध्यक्षता झाविमो के जिलाध्यक्ष गोविंद बेदिया ने […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
रामगढ़: चुट्टूपालू घाटी से लेकर मांडू तक फोर लेन पर हो रही सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए सरकार आैर एनएचएआइ के पहल नहीं करने के विरोध में बुधवार को झारखंड विकास मोर्चा ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया. धरना का नेतृत्व झाविमो युवा नेता राजीव जायसवाल ने किया. अध्यक्षता झाविमो के जिलाध्यक्ष गोविंद बेदिया ने की. संचालन महासचिव विजय जायसवाल ने किया.
राजीव जायसवाल ने कहा कि चुट्टूपाटू घाटी में प्रतिदिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. इन दुर्घटनाओं में बड़े पैमाने पर लोगों की मौत हुई है. दुर्घटना होने के वावजूद भी सरकार व एनएचएआइ द्वारा कदम नहीं उठाना दुखद है.