रेलवे अधिकारियों ने सुरंग का किया निरीक्षण

बरकाकाना: कोडरमा-रांची वाया बरकाकाना रेलवे परियोजना में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण रेलवे अधिकारियों ने दल-बल के साथ किया. दो दिवसीय इस निरीक्षण की शुरुआत में अधिकारी टाटीसिल्वे स्टेशन से सांकी स्टेशन तक ट्रॉली से पहुंचे. इस दौरान ब्रिज संख्या 172, 176 की भी जांच की गयी. बरकाकाना क्षेत्र के बारीडीह स्थित सुरंग नंबर […]

बरकाकाना: कोडरमा-रांची वाया बरकाकाना रेलवे परियोजना में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण रेलवे अधिकारियों ने दल-बल के साथ किया. दो दिवसीय इस निरीक्षण की शुरुआत में अधिकारी टाटीसिल्वे स्टेशन से सांकी स्टेशन तक ट्रॉली से पहुंचे.

इस दौरान ब्रिज संख्या 172, 176 की भी जांच की गयी. बरकाकाना क्षेत्र के बारीडीह स्थित सुरंग नंबर तीन व हेहल में सुरंग नंबर दो की जांच की गयी. अधिकारियों के दल द्वारा सुंरग के अंदर चल रहे निर्माण कार्य की बारीकी से जांच की गयी.

निर्माण में लगे निरीक्षण दल में सीएओ महेंद्रू घाट पटना के बी चौधरी, सीइ हाजीपुर एसके सिंह, राजेश कुमार, डिप्टी सीएसटीइ अमरेंद्र कुमार सिंह, डिप्टी सी बरकाकाना एलएल मीना, एसएसइ रणधीर कुमार, राजीव कुमार शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >