खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी को दुकानदार ने पीटा

रजरप्पा. रजरप्पा मंदिर स्थित दुकानों में सोमवार को मिठाई की जांच करने पहुंचे खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार व इनके सहयोगियों के साथ एक दुकानदार के द्वारा मारपीट की गयी. मारपीट में डॉ कुमार घायल हो गये. उन्होंने रजरप्पा थाना पहुंच कर पुलिस को घटना की सूचना दी. साथ ही दुकानदार के खिलाफ प्राथमिकी […]

रजरप्पा. रजरप्पा मंदिर स्थित दुकानों में सोमवार को मिठाई की जांच करने पहुंचे खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार व इनके सहयोगियों के साथ एक दुकानदार के द्वारा मारपीट की गयी. मारपीट में डॉ कुमार घायल हो गये. उन्होंने रजरप्पा थाना पहुंच कर पुलिस को घटना की सूचना दी. साथ ही दुकानदार के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज करायी. उन्होंने बताया कि वे दीपावली व छठ पर्व को लेकर मिठाई (पेड़ा) की जांच करने के लिए रजरप्पा मंदिर के दुकानों में पहुंचे थे.

इस बीच वे छिन्नमस्तिके पेड़ा दुकान में पूछताछ कर सैंपल लेना चाहा. दुकानदार ने पैसे का ऑफर भी दिया. ऑफर ठुकराने के बाद उल्टा मेरे ऊपर परेशान करने का आरोप लगाने लगा. इस बीच हो-हल्ला होने पर कई और दुकानदार जुट गये. तत्पश्चात दुकानदार ने मुझे और मेरे सहयोगी धीरेंद्र कुमार व पुरुषोतम के साथ भी मारपीट की गयी. मेरा शर्ट भी फाड़ दिया. उन्होंने बताया कि मारपीट के कारण मेरे कान में दर्द उत्पन्न हो गया है. उधर दुकानदारों में चर्चा था का ये अधिकारी खाद्य सुरक्षा विभाग के नहीं थे. बल्कि फर्जी अधिकारी बन कर जांच करने पहुंचे थे. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

खगड़िया से पेड़ा आने की थी सूचना
डॉ संजय कुमार ने बताया कि यहां खगड़ियों से नकली खोवा मंगा कर पेड़ा बना कर बिक्री किये जाने की सूचना मिली थी. इसकी जांच को लेकर वे यहां पहुंचे हुए थे. उन्होंने बताया कि मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है और दुकानों से पेड़ा की खरीदारी करते है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >