श्री कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री जो बोलते हैं, वह करते नहीं हैं. उनकी कथनी और करनी में काफी फर्क है. राज्य सरकार केंद्र के इशारे पर नाच रही है. इन्हें जनता से सरोकार नहीं है. सभा को लखनलाल महतो, अशोक यादव, मनोज कुमार ने भी संबोधित किया. सभा में बालेश्वर महतो, विंध्याचल बेदिया, नरेश मंडल, जेपीएन सिन्हा, लखेंद्र राय, विकास कुमार, सुशील कुमार सिन्हा, सुभाष यादव, रामबिलास यादव, नरेश राय, मंजूर खान, पोचाई प्रसाद, कलामुद्दीन, रामरतन राम, महादेव मांझी, देवेंद्र शर्मा, वरुण कुमार, एनपी सिंह, तबरेज खान, सतीश सिंह, अविनाश बेदिया, नारायण प्रजापति, नाजिर करमाली, रामचंद्र बड़ाइक, जुगल पासवान, राजेंद्र चौधरी, नइम खान, बलजीत सिंह, रवींद्र बैठा, नवल पांडेय, सुरेंद्र सिंह, भीम प्रसाद, रमेश राम, मंगल नायक उपस्थित थे.
सरकार ने देशवासियों को ठगा है : रमेंद्र
भुरकुंडा: मोदी की कथनी-करनी में अंतर विषय पर यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन कार्यालय रिवर साइड, भुरकुंडा में गुरुवार को सभा हुई. सभा के मुख्य वक्ता पूर्व सांसद सह एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेंद्र कुमार ने मोदी सरकार के आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इस सरकार ने देशवासियों को ठगा है. छल करके सत्ता में […]

भुरकुंडा: मोदी की कथनी-करनी में अंतर विषय पर यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन कार्यालय रिवर साइड, भुरकुंडा में गुरुवार को सभा हुई. सभा के मुख्य वक्ता पूर्व सांसद सह एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेंद्र कुमार ने मोदी सरकार के आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इस सरकार ने देशवासियों को ठगा है. छल करके सत्ता में पहुंची. अब लोगों का जीवन जटिल बना दिया है.
चुनाव के समय मोदी ने जनता को अच्छे दिन का सपना दिखाया था. अब मोदी ठेंगा दिखा रहे हैं. इस सरकार में देश की जनता भय, भूख व भ्रष्टाचार से त्राहिमाम कर रही है. श्री कुमार ने कहा कि किसान आत्मदाह करने को विवश हैं. युवा रोजगार को भटक रहे हैं. सरकार इनकी कुछ नहीं सुनना चाहती है. विकास दर घट कर 5.7 प्रतिशत हो गयी है. ऐसी परिस्थिति में मोदी को विकास पुरुष कहना शर्म की बात है.