राष्ट्रीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता को लेकर झारखंड टीम का चयन

गिद्दी (हजारीबाग): 28वीं राष्ट्रीय यूथ महिला फुटबॉल प्रतियोगिता को लेकर बुधवार को रैलीगढ़ा में झारखंड टीम का चयन किया गया. 16 सदस्यीय टीम में कप्तान खुश्बू कुमारी को बनाया गया है. प्रदेश महिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता उत्तरप्रदेश के ललितपुर में 10 से लेकर 14 अक्तूबर […]

गिद्दी (हजारीबाग): 28वीं राष्ट्रीय यूथ महिला फुटबॉल प्रतियोगिता को लेकर बुधवार को रैलीगढ़ा में झारखंड टीम का चयन किया गया. 16 सदस्यीय टीम में कप्तान खुश्बू कुमारी को बनाया गया है. प्रदेश महिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता उत्तरप्रदेश के ललितपुर में 10 से लेकर 14 अक्तूबर तक आयोजित की गयी है.

इसमें झारखंड सहित कई प्रदेश की टीमें भाग ले रही हैं. उन्होंने बताया कि झारखंड टीम में नर्मिला, रीना, रेखा, सेवामती मरांडी, रीना मरांडी, नूतन तिर्की, तेतर मुनी मरांडी, भारती, सीमा, निधि, ज्योति, ललिता, अनिता व पुष्पा का चयन किया गया है. चयनकर्ता सुरेश महतो व अंजन प्रसाद ने टीम का चयन किया है. उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश की यह अच्छी टीम है. उम्मीद है प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेगी. रैलीगढ़ा के कार्मिक प्रबंधक संजीव कुमार ने महिला खिलाड़ियों को जीत की शुभकामना दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >