रामगढ़ DC ऋतुराज का पतरातू में कड़ा एक्शन! अंचल और स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, अफसरों को 15 दिन का अल्टीमेटम

रामगढ़ के उपायुक्त (DC) ऋतुराज ने पतरातू प्रखंड का दौरा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया. उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं और जन शिकायतों के त्वरित निष्पादन में सुधार के लिए अधिकारियों को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है.

रामगढ़ : रामगढ़ जिले के उपायुक्त (DC) ऋतुराज ने बुधवार को पतरातू प्रखंड का विस्तृत दौरा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) और अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान उपायुक्त ने स्वास्थ्य सेवाओं, जन शिकायतों के त्वरित निष्पादन, राजस्व प्रशासन और आम नागरिकों को दी जा रही सुविधाओं की बिंदुवार समीक्षा की. निरीक्षण के अंत में कार्यों में शिथिलता पर कड़ा रुख अपनाते हुए उपायुक्त ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आगामी 15 दिनों के भीतर व्यवस्था में स्पष्ट सुधार लाने की कड़ी चेतावनी दी. उन्होंने साफ कहा कि अगली समीक्षा बैठक में यदि प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई, तो जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

15 अगस्त तक सुसज्जित होगा दंत OPD

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ओपीडी, वार्ड और अन्य चिकित्सा व्यवस्थाओं को देखा. उन्होंने भर्ती मरीजों व उनके परिजनों से सीधे बातचीत कर अस्पताल से मिल रही मुफ्त दवाओं, इलाज और अन्य सुविधाओं का फीडबैक लिया. DC ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराने, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने और गर्भवती महिलाओं को जननी सुरक्षा योजना से शत-प्रतिशत आच्छादित करने का निर्देश दिया. इसके अलावा, दंत ओपीडी की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि 15 अगस्त तक अत्याधुनिक मशीनों और आवश्यक उपकरणों से लैस कर इसे आम जनता के लिए पूरी तरह समर्पित किया जाए.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में अमित शाह से मिले आदित्य साहू, झारखंड की राजनीतिक स्थिति और भर्ती घोटालों पर की चर्चा

दाखिल-खारिज और लगान वसूली पर सख्ती

स्वास्थ्य केंद्र के बाद अंचल कार्यालय पहुंचे उपायुक्त ने दाखिल-खारिज, लगान वसूली, जाति, आय व आवासीय प्रमाण पत्र निर्गत करने की स्थिति, आपदा राहत और जन शिकायत निवारण की समीक्षा की. लगान वसूली की धीमी गति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए उन्होंने विशेष अभियान चलाकर वसूली में तेजी लाने का हुक्म दिया. दाखिल-खारिज के मामलों में हिदायत दी गई कि बिना ठोस कानूनी कारण के आवेदन निरस्त न किए जाएं और 30 दिनों से अधिक समय से लंबित पड़े आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए. इसके साथ ही उन्होंने 'मीटा पोर्टल' पर लंबित प्रकरणों और थाना दिवस से जुड़े भूमि विवादों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहे प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी

पतरातू प्रखंड व अंचल कार्यालय के इस महत्वपूर्ण निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान जिले व प्रखंड स्तर के कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे. उपायुक्त के साथ गोपनीय शाखा के प्रभारी पदाधिकारी रविंद्र कुमार गुप्ता, पतरातू के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) मनोज कुमार गुप्ता, अंचल अधिकारी (CO) मनोज कुमार चौरसिया सहित स्वास्थ्य विभाग और अंचल के कई अन्य कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: JPSC-JSSC धांधली पर आर-पार की लड़ाई, दिल्ली में संसद के बाहर BJP का प्रदर्शन, रांची में बारिश के बीच सड़कों पर छात्र


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ajay tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >