पलामू में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक की मौत, पत्नी बोली- मेरे पति को अस्पताल पहुंचाओ

पलामू के नावाजयपुर में खेत जोतते समय ट्रैक्टर पलटने से 31 वर्षीय युवक की दबकर मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पाटन: पलामू जिले के नावाजयपुर थाना क्षेत्र के खजुरी टोला पूर्णाडीह में खेत जोतने के क्रम में ट्रैक्टर पलट गया. इसमें ट्रैक्टर चालक 31वर्षीय निर्मल सिंह ट्रैक्टर के नीचे दब गया. जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. घटना गुरुवार दोपहर करीब 1.30 बजे की बताई जा रही है. इसकी सूचना मिलते ही नावाजयपुर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच भेज दिया.

बड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को निकाला गया. इसके बाद शव को बाहर निकाला गया. लेकिन मृतक की पत्नी जिद पर अड़ गयी. उसका कहना था कि उसका पति जीवित है. उसे जल्दी अस्पताल पहुंचाएं. पत्नी के हठ पर मृतक को पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां से मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच भेज दिया गया.

पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. चालक पड़वा थाना क्षेत्र के रबदी का रहने वाला था. वह ससुराल में खेत जोतने गया था. वहीं वह खेत की जोताई कर रहा था. इसी बीच ट्रैक्टर पलट गया. जिससे चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया. जिससे चालक की मौत हो गयी.

हालांकि मृतक की पत्नी की हठधर्मिता के कारण चालक को पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां से मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया. चालक की पत्नी का कहना था कि उसका पति जीवित है. इसलिए उसके पति को अस्पताल पहुंचाया जाए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandra shekhar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >